Uttarakhand News

उत्तराखण्ड को नए साल का तोहफा, नैनीताल की खुशबू रावत बनी मिस इंडिया

हल्द्वानी: प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती है। उसका वास वहां होता है जहां परिश्रम करने की हिम्मत और लगन होती है। नैनीताल जिले के लिए 2018 की शुरूआत खुशखबरी के साथ हुई है। नैनीताल जिले की खुशबू रावत मिस इंडिया खादी बनी का खिताब अपने नाम किया है। खुशबू रावत निफ्ट चंडीगढ़ से पढ़ाई कर रही हैं। खादी उत्पादों को प्रमोट करने के लिए  केंद्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें देश के कई हिस्सों से प्रतिभागियों ने भाग लिया था। 

यह भी पढ़े:हल्द्वानी: साल का आखिरी दिन बना काल, वाहन की चपेट में आने से बच्चे की मौत

देश भर के अलग अलग राज्यों से इस प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन करवाए गए थे। बता दें कि इस प्रतियोगिता के लिए देश में करीब करीब हर राज्य के विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में इसके ऑडिशन कराए गए। देशभर के इसमें दो सौ विश्वविद्यालयों के करीब 50 हजार छात्रों ने इस कॉम्पिटीशन में हिस्सा लिया था। इसका ऑडिशन दिल्ली में कराया गया था। इस प्रतियोगित में खूशबू को पहला स्थान मिला तो मोहाली चंडीगढ़ की घुरलीन मधोक को दूसरा स्थान मिला। खुशबू इस प्रतियोगिता में हरियाणा का ही प्रतिनिधित्व किया था।

खूशबू के पिता का नाम हीरा सिंह रावत है। वह भीमताल में विकास भवन में राजकीय वाहन चालक हैं। वही मां दीपाली रावत हाउस वाइफ है। समारोह का आयोजन दिल्ली के ताज होटल में हुआ था। जब खुशबू को सम्मानित किया गया तो  माता-पिता भावुक हो उठे। खुशबू रावत मूल रूप से अल्मोड़ा के भिकियासैंण के बघाड़ की रहने वाली हैं। मौजूदा वक्त में उनका परिवार राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल में रहता है।

खुशबू रावत ने पहली कक्षा से 12 वीं कक्षा तक की पढ़ाई नैनीताल के मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने नॉदर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ में दाखिला लिया। खूशबू का भाई पंजाब विश्विद्यालय से कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा है। खूशबू 4 जनवरी को अपने घर नैनीताल पहुंचेंगी।

To Top