Sports News

धोनी ने रैना से कहा साले को और दे, खुद रैना ने इंटरव्यू में किया खुलासा

नई दिल्ली: 13 मार्च 2018:

भारत के पूर्व कप्तान महेद्र सिंह धोनी की पूरे क्रिकेट जगत में खासा सम्मान है। धोनी कही भी जाए उनके फैंस उन्हें देखने के लिए खासा उत्सहित रहते है। धोनी के कैप्टन कूल भी कहा जाता है। खुद मैच के दौरान फैंस देखते है कि धोनी मैदान पर अपना आपा नहीं खोते है। हार हो या जीत उनका संभाव एक जैसा रहता है।

Image result for raina and dhoni

सुरेश रैना ने गौरव कपूर को दिए इंटरव्यू में बताया कि धोनी भी मैदान पर गुस्सा करते हैं लेकिन वो गुस्सा टीवी पर दिखता नहीं है। उन्हें जो करना होता है वो ब्रेक के दौरान कर देते है। उन्होंने कहा कि धोनी जैसा कप्तान आजतक पैदा नहीं हुआ। उनके पास एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन या चार प्लान होते है।

Image result for raina and dhoni

वो मैच से पहले सभी प्लान को महसूस करते है फिर उसे मैदान पर लागू करते हैं। बता दें कि सुरेश रैना धोनी के चहीते खिलाड़ियों में से एक है। रैना आईपीएल में धोनी की टीम चिन्नई के ही खिलाड़ी है।

Image result for raina and dhoni

रैना से गौरव ने स्लेजिंग के बारे में पूछा तो उन्होंने खासा चौकाने वाला खुलासा किया। रैना ने पाकिस्तान के साथ हुए मैच का वाक्या शेयर करते हुए बताया कि कमरान अकमल धोनी से उनकी शिकायत कर रहे थे।

अकमल धोनी से बोल रहे थे कि रैना उन्हें गाली दे रहे है। धोनी ने जब रैना से पूछा तो उन्होंने कहा कि मैने ऐसा कुछ नहीं बोला। रैना के इतना बोलते ही धोनी ने रैना से अकमल को और स्लेजिंग कर उन्हें दवाब में डालने के लिए कहा (और दे साले को)। 

Image result for raina and gaurav kapoor

रैना ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने धोनी से क्रिकेट के बारे में काफी कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि धोनी की कप्तानी में खेलते वक्त उन्होंने अपने आप को निखारा है। ऱैना भारत के लिए साल 2005 से खेल रहे है। वो भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज है।

रैना का खुलासा देखे वीडियो अगली स्लाइड पर

Pages: 1 2

To Top
Ad