Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 70वी वर्षगांठ

हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस की 70वी वर्षगांठ सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में देश भक्ति से भरे रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और एन सी सी केडेट्स द्वारा प्रस्तुत परेड का निरिक्षण किया। रंगारंग कार्यक्रमों का प्रारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत प्रतिभा ने गणेश वंदना प्रस्तुत शैलेश कांडपाल व संस्कृति रौतेला ने की जोश से भरा भाषण दिया। मुन्तहा, अनुष्का, संकल्प, कार्तिक चित्रांशी, कनक, अदिति, दीक्षा ने विभिन्न देशभक्ति पूर्ण गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया उतकर्ष, मैत्री, राहुल,मयंक,प्रसून, अभय पियूष ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन स्कूल कैप्टेन दिव्यांशी पाठक व अंजली यादव ने किया। इस अवसर पर  प्रधानाचार्य प्रवीन्द्र कुमार रौतेला, अकेडमिक कोर्डिनेटर बी बी जोशी, महेश जोशी, के सी पन्त, एस सी मिश्रा, आई डी जोशी, अश्विनी सारस्वत, एस एस कपकोटी, ममता लोहनी, वी एस बजेठा, एल डी पाण्डेय, मंजू भट्ट, गीता बोरा, पिंकी चौहान, रीना कार्की, विद्या पाण्डेय, नीमा पाण्डेय, रंजना तिवारी, मोहन चन्द्र जोशी, लैंसी जोजफ, त्रिभुवन जोशी, बी सी सती, मेघा लोहनी, पिंकी जोशी, नीता पालीवाल, एन के जोशी, सौरभ पाटनी, एल दी पाण्डेय, एल ऍम तिवारी आदि समेत तमाम शिक्षक, अभिभावक व छात्र उपस्थित रहे।

 

 

IMG_1747

To Top