National News

अमित शाह ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा का किया शुभारंभ

Haldwani Live News

हल्द्वानी: विपक्ष सरकार के 500-1000 के नोट बंद करने के फैसले की निंदा कर रहा है। दूसरी ओर भाजपा विपक्ष की बातों को छोड़ विधानसभा 2017 चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। भाजपा ने कांग्रेस का सफाया करने के लिए शुरू की  परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हो गया है। इस अभियान की शुरूआत देहरादून पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की। उन्होंने उत्तराखंड की तुलना स्वर्ग से की।उन्होंने राज्य की बर्बादी के पीछे कांग्रेस द्वारा किए गए घोटाले को बताया। उन्होंने काह की सीएम रावत की सरकार ने केवल केन्द्र सरकार के खिलाफ बोला है। अगर इसे छोड़ उन्होंने अपने काम पर ध्यान दिया होता तो आज प्रदेश एक अच्छा जगह होता। उन्होंने कहा कि इस बार जनता कांग्रेस को सबक सिखाकर रहेगी।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने पहले दिन से उत्तराखंड राज्य का समर्थन किया, जबकि कांग्रेस ने सपा सरकार को समर्थन दिया। उसी सपा ने मुजफ्फरनगर कांड किया। उन्होंने कहा कि इस राज्य को  पूज्य अटलजी ने बनाया। अब उसे पीएम मोदी जी संवारेंगे। भाजपा अध्यक्ष ने केंद्र की कामयाबी गिनाते हुए पीएम मोदी की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने ईमानदार सरकार की परिभाषा दी है। उन्होंने बताया है नेता केवल पैसा कमाने के लिए बल्कि सेवा के लिए होते है। लेकिन 70 साल की कांग्रेस ने केवल देश को लूटा है । पीएम के कामयाब कदमों से कांग्रेस, सपा, बसपा, आप के नेताओं को परेशानी हो रही है। मोदी के एक झटके से भ्रष्टाचारी, आतंकी, हवाला कारोबारी परेशान हैं। भ्रष्ट नेता परेशान हैं।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कहा कि वन रैंक, वन पेंशन पर कांग्रेस को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। राहुल गांधी की दादी के ज़माने से ये मुद्दा लटका था, जो मोदी सरकार ने पूरा किया।

26 हज़ार करोड़ ज्यादा पैसा हर साल

अमित शाह ने कहा की भाजपा ने हर साल राज्य को 26 हज़ार करोड़ का बजट दिया। ये बजट कांग्रेस नेताओं के घर पर लग गया। उन्होंने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि अब गोली के ज़वाब में अब गोला जाता है। अमित शाह ने कहा की पहले सीमा पार से आने वाली गोली के लिए भी दिल्ली से मंजूरी लेनी पड़ती थी। अब सेना सीधे करारा जवाब देती है। अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा की वो चार करोड़ की गाडी में चार हज़ार लेने पहुंचते हैं। कहा कि आम जनता को कुछ परेशानी जरूर हो रही है। लेकिन बड़ी बीमारी के ऑपरेशन के बाद जरूर कुछ दिक्कत होती है, वो भी जल्द दूर हो जायेगी।

To Top