Regional News

अल्मोड़ा: नदी में गिरी मैक्स, हादसे में 3 की मौत

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड में सड़क दुर्घत्नाओं का सिलसिला कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा से बेरीनाग जा रहा यात्रियों से भरी जीप खाई मे जा गिरी।अल्मोड़ा से बेरीनाग जा रहा यात्रियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर वेदनी नदी में जा गिरा। हादसा भैसियाछाना के गैनार गांव में हुआ। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई वहीं 7 घायल हो गए है। सबसे पहले घायलों को भैसियाछाना के पीएचसी में भर्ती कराया गया है। उसके बाद सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल किया रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के मोड़ पर चालक गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन 50 मीटर गहरी खाई में लुढ़कर वेदनी नदी में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य किया। नदी में से 2 पुरुष और 1 महिला का शव  निकाल लिया है।

पिथौरागढ़ में सरयू नदी में गिरी बोलेरो

पिथौरागढ़:  बौतड़ी के पास सरयू नदी में  बोलेरो गिर गई।  यह हादसा  पिथौरागढ़-चम्पावत जिले के सीमा क्षेत्र बौतडी में हुआ। हादसे में 3 लोग घायल हुए है वहीं 1 की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
सभी घायलों को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ भेजा गया है।सभी घायल धारचूला के राथी गांव के रहने वाले है। बोलेरो हल्द्वानी से धारचूला जा रही थी।

पिछले कुछ दिनों ने उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों से लगातार सड़क हादसों की खबर आ रही है जिससे जनता और प्रशासन दोनों चिंता में है। राज्यपाल ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों व स्थानों पर लगातार हो रही वाहन दुर्घटनाओं को खेदजनक बताया। उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों पर चर्चा कर सभी मामलों पर संज्ञान लिया। राज्यपाल ने 15 जून से उत्तराखण्ड आने वाले मानसून सीजन में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा मार्गो की सुरक्षा को बढ़ाने पर भी चर्चा की।

 

To Top