Nainital-Haldwani News

इन्होने किया हल्द्वानी के विकास के साथ धोखा,जनता उतारेगी सत्ता का बुखार: मेयर प्रत्याशी शोएब अहमद

हल्द्वानी: नगर निगम चुनाव का बिगुल बच चुका है। रणभूमि में प्रत्याशी उतर चुके हैं। पूरे शहर में जनसभाओं का दौर जारी है। चुनाव में बढ़त कायम करने के लिए अपने विकास विजन को लोगों के सामने रखा जा रहा है। वही विरोधी दलों की नाकामियों पर भी खूब वार किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी से से हल्द्वानी के मेयर प्रत्याशी शोएब अहमद की जनसभा नई बस्ती ताज मस्जिद के पास आयोजित हुई।

सभा में वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल कवी अहसान सिद्दीकी, रईस मियांदाद, नफीस चौधरी तथा मेयर प्रत्याशी शोएब अहमद ने लोगों को संबोधित किया। शोएब अहमद ने अपने संबोधन में लोगो से कहा कि जनता का रुझान समाजवादी पार्टी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भाजपा और कांग्रेस ने पिछले 18 सालों से केवल जनता के साथ छल और कपट किया है, अब जनता उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि जनता का भाजपा और कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है। भाजपा प्रत्याशी ने अपने कार्यकाल में कोई भी विकास कार्य नहीं किया है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि विधायक होने के बाद भी विधायिका ने जनहित पर कोई भी काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बनभूलपूरा क्षेत्र के हालात सदियों के खराब है और उन्हें आजतक नहीं सुझाया गया। विकास किया नहीं गया है और अब उसी विकास का नाम लेकर जनता से वोट मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता समझदार है और उसे पता है कि कौन कार्य कर रहा है और कौन बाते बना रहा है।

मेयर प्रत्याशी शोएब अहमद की जनसभा में सपा नेता नासिर अली, शीलू, सलमान खान, राजा, नफीस चौधरी, साजिद खान,ऐजाज, टोनी फैजान फईम मलिक,उसमान मिकरानी समेत सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे।

To Top
Ad