Nainital-Haldwani News

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह , 19 छात्रों को मिला मेडल

हल्द्वानी: बाल दिवस के मौके पर उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह हुआ। जिसका शुभारंभ राज्यपाल केके पॉल ने  दीप प्रज्वलित कर किया।राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाॅल मुख्य अतिथि तथा राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में दीक्षांत समारोह में  मौजूद रहें। दीक्षांत समारोह की पूर्व संध्या पर राज्यपाल डाॅ. कृष्णकांत पाॅल का दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने वाले छात्रों के नाम संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो केन्द्र हैलो हल्द्वानी से प्रसारित किया जायेगा।बता दे कि उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय से सत्र 2016-17 में कुल 8787 विद्यार्थियों ने स्नातक तथा स्नातकोत्तर स्तर पर डिग्री की परीक्षा उत्र्तीण की।  दीक्षांत समारोह में  506 छात्र-छात्राओं ने डिग्री पाने के लिए नामांकन करवाया है।

कुलपति प्रोफेसर नागेश्वर राव ने कहा कि इस दीक्षांत समारोह में कुल 19 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया जायेगा, इनमें से दो प्रथम-द्वितीय टाॅपर को चांस्लर मेडल प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा एक नई पहल भी की गयी है जिसके तहत तीन टाॅपर छात्राओं को स्पोन्सर्ड मेडल भी प्रदान किया जायेगा।

इस दीक्षांत समारोह में 19 मेडल छात्रों को मेडल दिए गए। उनमें से  11 छात्राएं और 8 छात्र थे। इसके अलावा चांस्लर मेडल में एक छात्र तथा एक छात्रा, और स्पोन्सर्ड मेडल लेने वालों में तीन टाॅपरों को सम्मानित किया गया।

जिन्हें मिला गोल्ड मेडल- दृष्टि बौडाई बी.ए., मिताली मधूस्मिता बी.काॅम., ललिता गडिया बी.एच.एम., पूजा शर्मा बी.ए. योग, मनवीर सिंह एम.ए.अर्थशास्त्र, अजित कुमार सैनी एम.ए. शिक्षा शास्त्र, कुमारी आरती एम.ए0.अंग्रेजी, जगत सिंह एम.ए. हिन्दी, मुकेश कुमार एम.ए. संस्कृत, डिम्पल गुप्ता एम.ए. इतिहास, दीपक सिंह रौतेला एम.ए. राजनीति शास्त्र, रमिता महारजन एम.ए. योग, प्रियंका बलोधी एम.बी.ए., मनीषा पाण्डेय एम.काॅम., उत्तम प्रसाद सेमवाल एम.एस.सी. वनस्पति विज्ञान, अनुराधा जोशी एम.एस.सी. रसायन विज्ञान, भारत भूषण एम.एस.सी भौतिक विज्ञान, ममता कठैत एमएसडब्ल्यू, हिमांशू बहुगुणा एम.ए. समाज शास्त्र.

चांस्लर मेडल-2 – दृष्टि बौडाई बी.ए., उत्तम प्रसाद सेमवाल एम.एस.सी. वनस्पति विज्ञान.
स्पोन्सर्ड मेडल-3 – दृष्टि बौडाई बी.ए., कु0 आरती एम..अंग्रेजी, मनीषा पाण्डेय एम.काॅम.

To Top
Ad