Nainital-Haldwani News

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का अभियान, नशे के जाल से फ्री होगा नैनीताल, एक और तस्कर गिरफ्तार

 

हल्द्वानी- राज्य को नशे के जाल से मुक्त करने के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह से मिशन पर है। नैनीताल जिले के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को रोज सफलता मिल रही है जो इस तरफ इशारा करता है कि नशे के खिलाफ लड़ाई को हम जीत लेंगे। आज हल्द्वानी पुलिस ने  स्मैकिए को पकड़ा है। सीओ हल्द्वानी लोकजीत सिंह के नेतृत्व में वनभूलपुरा पुलिस को ये महत्वपूर्ण सफलता मिली। एसओ वनभूलपुरा प्रताप सिंह नेगी और एसआई राजेंद्र कुमार ने स्मैक के साथ 1 युवक को किया गिरफ्तार जो लंबे समय से इसकी तस्करी कर रहा था। आरोपी युवक अपने अंडरगारमेंट्स में छुपा कर लाता था और इसी तरह वो पुलिस की नजर से बच रहा था।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम विजय सिंह नेगी है तो पेशे से ऑटो चालाक है। पुलिस ने आरोपी विजय को गौलापुल से गिरफ्तार किया।

Pages: 1 2

To Top
Ad