National News

कांग्रेस विधायक पर लगा बलात्कार का आरोप

नई दिल्ली: एक कांग्रेस विधायक महिला के साथ रेप और उसे  आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे है। पुलिस ने आरोपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला केरल का है। आरोपी विधायक का नाम  एम विंसेंट है।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विधायक के साथ  5 घंटे की पूछताछ भी की।  उस पर महिला से कथित बलात्कार और उसे लगातार परेशान कर खुदकुशी की कोशिश के लिए मजबूर करने के आरोपों में मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें: माइग्रेन से होने वाला सिर दर्द होगा दूर

एम विंसेंट कोवलम विधानसभा क्षेत्र से विधायक है।   पुलिस ने उनके खिलाफ बलात्कार, खुदकुशी के लिए उकसाने और पीछा करने का मामला दर्ज किया था। महिला ने पिछले हफ्ते बलरामपुरम इलाके में खुदकुशी की कोशिश की थी। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने मामले की ‘पारदर्शी’ और ‘निष्पक्ष’ जांच कराने की मांग की है। विधायक का नाम सामने आने के बाद कोलाम सिटी पुलिस कमिशनर ने एस अजीता बेगम को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जिसके बाद उन्होंने अस्पातल में जाकर पीड़ित महिला से बातचीत कर उनका बयान दर्ज किया है। पुलिस के हाथ एक फोन रिकॉर्डिंग भी लगी है। महिला के पति ने भी विधायक पर आरोप लगाया है कि वो बार-बार फोन कर परेशान करते थे। वहीं विनसेंट ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश की जा रही है। उन्होंने मामले की विस्तृत जांच की मांग की है।

यह भी पढ़े: वायरल बुखार का होगा अंत

To Top