Nainital-Haldwani News

कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी पहुंची चैंपियन बेटी एकता बिष्ट ( वीडियो)

 हल्द्वानी : भारतीय महिला टीम की अहम सदस्य और कुमाऊं की चैपिंयन बेटी हल्द्वानी पहुंची। उनका हल्द्वानी में भव्य तरीके से स्वागत किया गया। लोगों ने एकता के रोडशो के दौरान भारत माता की जैसे नारे भी लगाए।खेल एसोसिएशन और शहर के लोगो ने किया एकता का स्वागत। शहर में रोडशो के दौरान लोगो ने एकता  बिष्ट का अभिवादन किया।एकता के भव्य स्वागत के लिए शहर के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग भी रहे उपस्थित| भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में संपन्न हुए विश्वकप में फाइनल तक का सफर तय किया। टीम फाइनल तो नहीं जीती लेकिन उसके जज्बे ने पूरे क्रिकेट जगत का दिल जीता। एकता बिष्ट ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 ओवर में 5 विकेट हासिल किए थे जिस कारण भारत मुकाबला जीतने में कामयाब रहा। भारतीय टीम के प्रदर्शन ने महिला भारतीय क्रिकेट को एक अलग तस्वीर दे दी है जो भविष्य के खिलाड़ियों द्वारा चमकाया जाएगा और जिसकी चमक को पूरा क्रिकेट जगत सलाम करेगा।

https://www.facebook.com/khani.nishant/videos/1410083792400600/

 

https://www.facebook.com/khani.nishant/videos/1410083792400600/

 

 

वीडियो सौजन्य/साभार: निशांत खनी फेसबुक लाइव

To Top