Nainital-Haldwani News

खाई में गिरी हल्द्वानी आ रही सूमो, महिला समेत दो की मौत

हल्द्वानी: 21 मार्च 2018:

धारचूला से हल्द्वानी की ओर जा रही टाटा सूमो गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। इसके अलावा 10 लोग घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी के हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या यूए 05 टीए 1956 बोहराकून के पास हल्द्वानी जाते समय हरिनगर गांव में लगभग 6 सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना में एक अज्ञात महिला समेत दो की मौत हो गई।

घायलों के नाम- घटना में हिमांशु गोस्वामी पुत्र गणेश गोस्वामी उम्र 11 वर्ष निवासी बीसा बहेड़ पिथौरागढ़, भागीरथी देवी पत्नी गणेश नाथ उम्र 29 वर्ष निवासी बीसा बहेड़, वाहन चालक मदन सिंह पुत्र धर्म सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी बलवाकोट पिथौरागढ़, चरखू पुत्र चतरीमान उम्र 25 वर्ष निवासी चतुरी मांझी खुटहन झारखंड, शांति देवी पत्नी मोहन सिंह उम्र 40 निवासी हल्दूचौड़, मंगल राउत पुत्र महादेव राउत खुटहल झारखंड , कमला देवी पत्नी पान सिंह 29 वर्ष निवासी इंद्रा नगर हल्द्वानी, विकास मांझी पुत्र पवन मांझी उम्र 19 वर्ष निवासी चतुर मांझी झारखंड गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके अलावा दो अन्य लोग गंभीर बताए जा रहे है। हादसे के बाद वो बोलने की स्थिति में नहीं है।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार सूमो ने गिरने से पहले एक बाइक को टक्कर भी मारी। बाइक सवार भी खाई में गिर गए थे जिन्हें वहां से निकाला गया। उन्हें  मामूली चोट आई। इस हादसे के बारे में चालक मदन ने बताया कि मार्ग में अचानक स्टीयरिंग लॉक गया और वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय निवासी भूपेन्द्र कन्नौजिया, सचिन बेलवाल, कोमल पोखरिया, अमित पड़ियार के साथ साथ प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपद मंत्री डीकर सिंह पड़ियार समेत पुलिस क्षेत्राधिकारी आर एस नब्याल, थानाध्यक्ष डीआर आर्या, एसआइ पनि राम, त्रिलोचन जोशी आदि भी गहरी खाई में उतरे। इसके बाद बाद में 108 के पहुंचने पर सब को सामुदायिक अस्पताल भीमताल में भर्ती कराया गया।

To Top