World News

डोनाल्ड ट्रंप बने अमेरिका के 45वें राष्ट्रीय कप्तान

नई दिल्ली- दुनिया के सबसे ताकतवर देश को आज नया राष्ट्रपति मिला। डोनाल्ड ट्रंप ने आज शुक्रवार को   अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। अब दो बार राष्‍ट्रपति रहे चुके बराक ओबामा की विरासत ट्रंप के हाथों में है । ट्रंप परंपरा के अनुसार यूएस कैपिटल में ऐतिहासिक लिंकन बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ ली गई। उन्हें अमेरिका के चीफ जस्टिस ने शपथ दिलाई। शपथ के बाद अपनी पहली स्पीच में ट्रंप ने दुनिया भर के लोगों का सहयोग करने के लिए धन्यवाद कहा।  हम अमेरिका के नागरिक आज एक बड़े राष्ट्रीय प्रयास से जुड़े हैं। हम लोगों के लिए एकजुट हुए हैं। हम लोग मिलकर ये निश्चय करेंगे कि कई वर्षों तक साथ रहेंगे और चुनौतियों का सामना करेंगे, इसके बावजूद अपने कार्य करने में सफल होंगे। हम चाहेंगे कि शांति भी रहे। उन्होंने ओबामा और मिशेल ओबामा का भी आभार किया जो समारोह में मौजूद थे। उन्होंने काफी काम किया है। आज की सेरेमनी बहुत अहम है। आज सत्ता का परिवर्तन एक से दूसरे पर नहीं जा रहा बल्कि आज से हम लोगों के हाथ में सत्ता दे रहे हैं। जो संघर्ष कर रहे हैं उनके लिए क्या कर सकते हैं। हम सभी इस बात को जानते हैं कि ये आपकी सरकार है। यह सत्ता जनता की है।  इससे पहले राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया कि अमेरिका के राजनीतिक और आर्थिक यथास्थिति को बदलने का काम आरंभ हो रहा है। वाशिंगटन में शपथ ग्रहण के लिए लोगों के एकत्र होने के साथ ही ट्रंप ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ‘आज सब आरंभ होगा. मैं इस शपथग्रहण के लिए आपसे 11 बजे मिलूंगा।

To Top
Ad