National News

दिग्विजय सिंह का विवादित बयान,कश्मीर के लिए ‘इंडियन ऑक्युपाइड कश्मीर’ शब्द का प्रयोग

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह एक बार फिर विवादित बयान के कारण सुर्खियों में है। दिग्विजय सिंह के इस बयान ने विवाद का मोर्चा खोल दिया है। दिग्विजय ने कश्मीर के लिए ‘इंडियन ऑक्युपाइड कश्मीर’ शब्द का इस्तेमाल कर सभी को सकते में डाल दिया। उन्होंने पीओके की बात करते हुए कश्मीर के लिए आईवोके शब्द का इस्तेमाल किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलूचिस्तान की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त की थी और दिग्विजय सिंह उसी से जुड़ी बाते का जबाव दे रहे थे। दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी  पर निशान साधते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को पाक ऑक्युपाइड कश्मीर की ज्यादा चिंता हैं। एक तरह बलूचिस्तान की बात कर वो वहां के लोगों की तारीफ सुन रहे है लेकिन कश्मीर के मौजूदा हालात पर बात नही कर रहे है।

इसके बाद दिग्विजय ने विवादित बयान देते हुए कहा कि  जनता का विश्वास केवल बातचीत से मिल सकता है  चाहे वो पाक ऑक्युपाइड कश्मीर हो या भारत ऑक्युपाइड कश्मीर हो। इसके बाद  दिग्विजय सिंह ने अपने बयान को सुरक्षित रखने के लिए कहा कि    कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर के लोगों पर  ध्यान देने की जरूरत हैं। बीजेपी पर हमला बोलते हुआ कहा कि दिग्वजिय सिंह ने वही कहा जो उनके दिल में था। भाजपा की काली राजनीति के विरोध के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकते हैं।

To Top