Business Live

दुनिया के 10 अमीर देशों की लिस्ट में भारत को 7वां स्थान

नई दिल्ली। भारत ने दुनिया में अपने विकास लोहा एक बार फिर मनवाया है। भारत को  दुनिया  पहले 10 धनी देशों की लिस्ट में स्थान मिला जहां कुल व्यक्तिक संपदा 5,600 अरब डॉलर की है। इस सूची में शीर्ष स्थान पर अमेरिका है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने कनाडा (8वां), ऑस्ट्रेलिया (9वां) और इटली (10वां) को पछाड़कर ये जगह हासिल की है।

न्यू वर्ल्ड वेल्थ की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत को स्थान सातवां मिला है। वही कनाडा 4,700 अरब डॉलर, आस्ट्रेलिया 4,500 अरब डॉलर और इटली 4,400 अरब डॉलर से पहले अपना स्थान बनाया है । इन तीन देशों का सूची में आठवां, नौवां और 10वां स्थान है।

कुल व्यक्तिक संपत्ति रखने के मामले में दुनिया में अमेरिका  पहले में स्थान है। अमेरिका की संपत्ति 48,900 अरब डॉलर है। जबकि दूसरे स्थान पर चीन और तीसरे स्थान पर जापान  है जहां व्यक्तिक संपत्ति  17,400 अरब डॉलर और 15,100 अरब डॉलर की है।

इस 10 शीर्ष देशों की सूची में ब्रिटेन चौथे स्थान मिला है जिसकीव्यक्तिक संपत्ति 9,200 अरब डॉलर की है जिसके बाद पांचवें स्थान पर जर्मनी है जिसकी व्यक्तिक संपत्ति 9,100 अरब डॉलर है और छठे स्थान पर फ्रांस आता है जिसकी व्यक्तिक संपत्ति 6,600 अरब डॉलर की है।

To Top