Uttarakhand News

देवभूमि की बेटी बनी मिसेज इंडिया अर्थ 2018, अब जाएंगी अमेरिका (वीडियो)

नई दिल्ली: देवभूमि की बेटी के कारनामे ने एक बार फिर राज्य को गर्व मसूस करया है। एक बार फिर उत्तराखण्ड के टेलेंट का लोहा देश के सामने आया जो अब विदेश में धमाल मचाएगा। सलोनी जोशी ने देश-विदेश की शीर्ष सात प्रतियोगियों में उच्च स्थान प्रदान करते हुए मिसेज इंडिया एलीट ग्लोबल इंडिया अवार्ड 2018 में कब्जा जमाया है। सलोनी जोशी बिंदुखत्ता के चित्रकूट तिवारीनगर की रहने वाली है। उनके पत्नि का नाम गौरव जोशी है। यह प्रतियोगिता हरियाणा के गुरुग्राम में सात नवंबर को आयोजित हुई थी। सलोनी जोशी अब जुलाई 2018 में अमेरिका में होने वाली विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बिंदुखत्ता के चित्रकूट तिवारीनगर निवासी सलोनी जोशी के पति गौरव जोशी यहां जिम चलाते हैं। ग्लोबल अर्थ अवार्ड जीतने के बाद घर पहुंची सलोनी ने रविवार को प्रेसवार्ता की। बताया कि वह गुरुग्राम से पहले उन्होंने एक माह तक दिल्ली में आयोजित तीन चक्र की प्रतियोगिताओं में  विजेता रहीं। इसके बाद उन्होंने सात नवंबर को हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुबई, सिंगापुर की सात अभ्यर्थियों सहित भारत के विभिन्न राज्यों से पहुंची 40 प्रतियोगियों के बीच ग्लोबल अर्थ अवार्ड 2017 जीता। अब वह जुलाई 2018 को अमेरिका के लॉसवेगास शहर में होने वाली विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सलोनी ने इस मुकाम में पहुंचने पर इसका श्रेय अपनी माता मंजू जोशी, पिता बसंत बल्लभ जोशी, निवासी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी, पति गौरव जोशी को दिया है। सलोनी के पति बिंदुखत्ता में जिम चलाते हैं। वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, चेयरमैन लालकुआं रामबाबू मिश्रा आदि ने सलोनी को बधाई दी है।

वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाए

Pages: 1 2

To Top