Uttarakhand News

देवभूमि की होनहार खिलाड़ी नितिशा की ऑस्ट्रेलिया में मृत्यु

नई दिल्ली : दिल्ली के सरकारी स्कूल की कक्षा 11 वी में पढ़ने वाली होनहार छात्रा नितिशा नेगी फूटबाल मैच खेलने के लिए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया गई थी | जहाँ उसकी एडिलेड में ग्लेनेलग बीच में डूबने के कारण मृत्यु हो गई | नीतीश नेगी उन पांच लोगों में शामिल थी जो रविवार को समुन्दर में बह गए थे |वह मैच के बाद बीच घूमने गए हुए थे |

भारतीय प्रतिनिधि मंडल में 120 सदस्य थे | जो पांच लड़कियां समुद्र में बह गई थी उनमें से चार को लोगों ने बचा लिया लेकिन नितिशा की मौत हो गई | नितिशा का शव समुद्र के किनारे मिला | खेल मंत्रालय ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं | एसजीएफाई के सचिव राजेश मिश्रा ने पीटीआई से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की नितिशा की मौत हो चुकी है | हमें ऑस्ट्रेलिया से खबर मिली है की एक बड़े सर्च ऑपरेशन के बाद नितिशा का शव बरामद हो गया है | यह बेहद दुखद घटना है और मेरी संवेदनाएं नितिशा के परिवार के साथ हैं | उन्होने कहा की स्पोर्ट्स मैनेजर कुछ लड़कियों को अपने साथ बीच पर ले गए थे | इन्ही में से पांच लड़कियां समुद्र में जाकर सेल्फी ले रही थी ,तभी एक बड़ी लहर आई और पांचों को बहा कर ले गई | जिसके बाद सर्च टीम ने चार लड़कियों को बचा लिया जिन्हे हेलीकाप्टर से अस्पताल ले जाया गया |

मीडिया के द्वारा पूछे जाने पर की लड़कियों को समुद्र में क्यों जाने दिया गया मिश्रा ने कहा की हमने एसजीएफाई के अधिकारी ऑस्ट्रेलिया रवाना कर दिए हैं जो की इस मामले की जांच करेंगे और रिपोर्ट उच्च अधिकारीयों को देंगे |

To Top
Ad