Nainital-Haldwani News

नैनीझील के अस्तित्व को बचाने के लिए आवाम ने निकाला पैदल शांति मार्च

नैनीताल: विजय सिंह सिराडी: नैनीझील के गिरते जलस्तर प्रशासन लेकर जनता के दिल और दिमाख में हड़कंप मचा रखा है। नैनीझील का जलस्तर इतना गिर गया है कि उसमें अब टापू बन गए है। इसी के मद्देनजर, गिरते जलस्तर से परेशान नागरिक और पर्यावरण प्रेमियों ने तल्लीताल गाँधी प्रतिमा से मल्लीताल गोविन्द बल्लभ पंत प्रतिमा तक  नंगे पैर पैदल मार्च निकाला।इस अभियान व मार्च में नैनीताल के भिन्न लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा इसमें कुछ सैलानी भी दिखे। नैनीताल की पहचान नैनीझील से है और जनता के अनुसार इसके अस्तित्व को बचाने के लिए हम प्रथना और अभियान के लिए भी तैयार है। जल संचय और स्वच्छ भारत का नारा बुलंद करते हुए जुलूस  ने शान्ति मार्च किया। जुलुस में कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

To Top