National News

फुटपाथ में महिला के साथ हुआ रेप, बचाने के बजाए लोगों ने बनाया वीडियो

हैदराबाद: सोमवार को आई एक खबर ने पूरे देश को स्तंभ कर दिया। इसके अलावा समाज पर भी सवाल उठे जो महिला सुरक्षा की बात तो करता है लेकिन अनहोनी होने पर केवल दर्शक बना रहता है। मामला आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम का है। जहां एक शराबी युवक ने  दिमागी रूप से बीमार एक महिला के साथ फुटपाथ पर रेप किया। हैरानी की बात यह रही कि रास्ते में मौजूद लोग उसे बचाने नहीं आए। महिला मदद के लिए चिल्लाती रही लेकिन लोग तमाशा देखते रहे। इस घटना ने बार फिर इंसानियत को काली तस्वीर दी है। पहले रेप और फिर उसके बाद लोगों का दर्शक बना रहना।

मीडिया में आई खबर के मुताबिक मामला रेलवे स्टेशन के करीब का इलाका है। जानकारी के मुताबिक एक रिक्शा चलाने वाले ने इस घटना का वीडियो बनाकर पुलिस को दिया जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।वीडियो में नजर आ रहे आरोपी शख्स की पहचान शिवा (30) के रूप में हुई है। आरोपी शिवा  एक ट्रक डाइवर है। घटना के वक्त आरोपी शराब के नशे में था।  मामले में आईआई टाउन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर जीवी रमन ने बताया कि शिवा को रविवार रात गिरफ्तार किया है। बलात्कार की ये घटना रेलवे न्यू कॉलोनी और रेलवे स्टेशन के बीच दोपहर दो बजे की बताई जाती है।घटना का जो वीडियो मिला है उसमें लोग महिला के पास से गुजरते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन किसी ने पीड़िता की मदद नहीं की।

पुलिस ने बताया कि रविवार को महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया था।  पीड़िता का पति एक मजदूर हैं। नाराज होकर वह वो घर बाहर आई गई।  महिला को अकेला देख नशे मे धुत शिवा ने उसपर हमला कर दिया।  पीड़िता को केजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दूसरे तरफ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही पीसीआर तुंरत घटना स्थल पर पहुंची थी। मगर तबतक आरोपी फरार हो चुका था।

To Top