Uttarakhand News

 खाई में गिरी बोलेरो , 7 की मौत, 

देहरादून – थाना त्यूनी क्षेत्र, हिमाचल के गुम्‍मा अंतरोली के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, आज एक बोलेरो वाहन चूड़धार (सिरमौर) से देव दर्शन कर पांवटा शावड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान बोलेरो अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। इससे उसमे सवार सात लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।  बता दें कि जिस जगह हादसा हुआ है वही पर दो माह पूर्व एक बस खाई में गिरी थी। उसमें 45 लोगो की मौत हो गई थी।

1- *मृतकों के नाम*

गुलाब सिंह (42 वर्ष) पुत्र मोती राम, सेदी देवी (43 वर्ष) पत्नी कल्याण सिंह, सुषमा (30 वर्ष) पुत्री कल्याण सिंह, निशा पुत्री कल्याण सिंह, रवीना पुत्री कल्याण सिंह, कैलाश पुत्र कल्याण सिंह, शिवानी पुत्री कंवर सिंह निवासी कांटी मश्वा तहसील पांवटा साहिब. 

 घायलों के नाम

कपिल (चालक) पुत्र कल्याण सिंह, डिम्पल पत्नी कपिल कल्याण पुत्र मोती राम, साक्षी पुत्री रंजीत उपरोक्त सभी निवासी शावड़ी, रवीना पुत्री खजान सिंह निवासी गांव पंजार जिला सिरमौर.

To Top