Bollywood

माही भाई की फिल्म देखने के लिए उत्साहित हूं:श्रीसंत

मुंबई। भारत के सीमित ओवर के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बन रही फिल्म “एम.एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी ” का इंतजार पूरा देश कर रहा है। इसके साथ ही क्रिकेट फैंस भी फिल्म को लेकर उत्साहित है। हो भी क्यों ना देश को 3 आइसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान को देश फिल्म को सुपरहिट बनाकर धोनी को तोहफा देना चाहता है। भारतीय टीम के साथ पूरा विश्वक्रिकेट भी धोनी के परिश्रम को बड़े पर्दे पर देखना चाहता है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस.श्रीसंत भी भारत के सबसे सफल सेनापति महेन्द्र सिंह धोनी की फिल्म के लिए उत्साहित है और 30 सितंबर का इंतजार कर रहे। इस फिल्म में कप्तान धोनी की भूमिका अभिनेता सुशांत सिंह उनकी भूमिका निभा रहे हैं।

 

श्रीसंत ने डेज ऑफ तफरी के प्रीमियर लांच के मौके पर कहा कि मैं धोनी के जीवन पर आने वाली फिल्म देखने को लेकर उत्साहित हूं क्योंकि वो एक महान कप्तान हैं। उन्होंने देश को कई खुशिया दी है। ये कहानी शानदार साबित होगी। इसके बाद धोनी की तारीफ करते हुए श्रीशंत ने कहा कि मै 2007 और 2011 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा था और उसके लिए भगवान को धन्यवाद करता हूं । उन्होंने कहा कि धोनी की कप्तानी में खेलने का मज़ा कुछ और ही था। माही भाई ने क्रिकेट के मैदान में देश को की तोहफे दिए है लेकिन इसके पीछे की मेहनत फिल्म में देखने को मिलेगी । श्रीसंत ने सुशांत के बारे मेंं कहा कि अभ्यास सत्र के दौरान मैं उनसे मिला था और  बात की थी। उन्होंने कहा था कि ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए इसमें युवाओं को सिखने के लिए काफी कुछ है। बता दे कि फिल्म “एम.एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी के  निर्देशन नीरज पांडे है। वही फिल्म में दिशा पाटनी, अनुपम खैर और किआरा आडवाणी हैं भी अलग-अलग भूमिकाओं में नज़र आएंगे। ये फिल्म 30 सितंबर को बड़े पर्दे पर आएगी।

 

To Top