Nainital-Haldwani News

रुद्रपुर में पीएम मोदी ने शुरू किया संबोधन, देखें लाइव

लोकसभा चुनाव में भाजपा की हवा तेज करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने अपने पहले शब्द से कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास मार्ग में कांग्रेस सबसे बड़ा रोड़ा बनी रही। यहां के पूर्व मुख्यमंत्री जो नैनीताल से प्रत्याशी वो दिल्ली में अपने स्वार्थ के लिए ड्यूटी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को विकास की ओर ले जाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने सपना देखा था। रुद्रपुर उन्हीं की सोच के कारण आज इंडस्ट्रियल हब बन पाया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के परिवारवाद ने देश की हालात को नाजुक किया। ये वही दल है जो सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं। मैं आप लोगों से वादा करता हूं कि ये चौकीदार डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि आर्मी को मजबूत करने वाले उपकरणों से सैनिक सालों तक दूर रहे। इसमें देरी की वजह ही भ्रष्टाचार रहा और कांग्रेसियों ने देश के पैसों ने अपनी जेब भरी। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सच्चाई लोग जानते हैं। और 11 अप्रैल को आप लोगों को कांग्रेस को सबक सिखाना है। अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने देश को विकास मार्ग से दूर कर दिया।

उन्होंने कहा कि नए और आधुनिक हेलीकॉपर सेना को मिल रहे है। कांग्रेस ने भारतीय सैनिकों का हक खाया है। उन्होंने इस मौके में बेफॉर्स का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब हम सेना की कार्रवाई पर गर्व महसूस करते हैं तो ये लोग उसे चुनावी हवा देकर देश का माहौल नकारात्मक दिशा की ओर ले जाते हैं। सेना से कार्रवाई का सबूत मांगा जाता है क्या ये उनका अपमान नहीं! उन्होंने कहा कि् कांग्रेस केवल मलाई खाने का इंतजार करती रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों और किसानों के लिए नारे देकर वोट लिए और फिर भूल गए।

 

To Top