World News

रूस ने दिया पाकिस्तान को झटका।

रूस:- भारत का साथ देते हुए रूस ने पाकिस्तान के साथ होने वाले सैन्य अभ्यास को रद्द कर दिया है। रूस ने पाकिस्तान के साथ किया सैन्य अभ्यास इस वजह से रद्द किया क्योंकि भारत ने दावा किया की उरी में सेना मुख्यालय में रविवार सुबह हुए आतंकी हमले में भारत 17 जवान शहीद हुए जिसके पीछे पाकिस्तान का हाथ है। रूस द्वारा इस सैन्य अभ्यास को “फ्रेंडशिप 2016” नाम दिया गया था। यह 13 दिन का अभ्यास 24 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक उत्तरी पाकिस्तान के रत्तू में आर्मी हाई ऐल्टिट्यूड स्कूल और चेरात इलाके में स्थित विशेष बल प्रशिक्षण केंद्र में किए जाने थे। इसके साथ-साथ पाकिस्तान रूस से सैन्य हथियार और लड़ाकू विमान खरीदने की भी सोच रहा है। पाकिस्तान अमेरिका के साथ संबधो में खटास आने के कारण रूस के साथ सम्बन्ध बड़ा रहा था।
भारत में पाकिस्तान द्वारा हुए आतंकी हमले के कारण रूस ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। रूस ने पाकिस्तान के साथ होने वाले सैन्य अभ्यास को स्थगित कर दिया है और इसके साथ पाकिस्तान को रूस से मिलने वाले लड़ाकू विमान और हथियार देने से भी मना कर दिया है। उरी में हुए हमले को लेकर भारत ने विश्व के मंच पर पाकिस्तान को घेरने की योजना बनाई। जिसके बाद भारत की ओर से अपने सबसे पुराने सामरिक साझेदार रूस से बात की गई। इससे पहले भी भारत ने रूस के सामने इस तरह के सैन्याभ्यास और विमान, हथियार की डील को लेकर कड़ी चिंता जताई थी। जिस पर रूस की तरफ से जवाब दिया गया कि भारत को इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

To Top
Ad