Nainital-Haldwani News

रेडियो में आएंगी जान क्योंकि शहर में खुलेगा कुमाऊं का पहला FM

हल्द्वानी: शहर में रेडियो सुनने वाले लोगों की संख्या बेहद कम है। इसके पीछे का कारण है शहर में FM का ना होना। लोगों को इसकी शिकायत भी रहती थी। लेकिन अब वक्त बदलने वाला है लोगों को अब अपने फोन और कार में पहाड़ी गानों सुनाई देंगे। जी हां शहर में एफएम रेडियो की स्थापना होने वाली है। इसकी जानकारी डीएम दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि  सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिह कोश्यारी के प्रयासों से हल्द्वानी में FM की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। एफएम हल्द्वानी तहसील परिसर में दूरदर्शन रिले टावर की 1560 वर्ग मीटर भूमि सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के दूरदर्शन एंव आकाशवाणी एकांश को स्थानान्तरित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मौजूदा वक्त में FM एक आवश्यक चीज है। मनोरंजन के लिए भी काफी सहयोगी है। इसके अलावा हमारे उसकी मदद से सूचना का प्रदान भी हो पाएगा।

डीएम दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि इस सन्दर्भ में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के कार्यक्रम अधिशासी मोहम्मद शकील ने इस सम्बन्ध में वार्ता की तथा हल्द्वानी स्थित साइट का भी निरीक्षण किया। यह कुमाऊं का पहला FM हने वाला है। इस केन्द्र से 70 किलोमीटर के दायरे मे कार्यक्रम प्रसारित होंगे। इस केन्द्र द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रम तैयार किये जाएंगे। यह केन्द्र 24 घन्टे निरन्तर कार्यक्रम एवं सूचनायें प्रसारित करेगा। इस केन्द्र पर कार्यक्रम प्रसारण के लिए 25 स्थानीय उद्घोषक भी रखे जायेगे। इस केन्द्र की स्थापना से जहां कुमायू मण्डल की व्यवसायिक गतिविधियों का प्रचार प्रसार होगा। वहीं कूमायू की लोकसंस्कृति, लोक संगीत, लोकगीत के कलाकारों को भी मंच मिलेगा तथा इस केन्द्र द्वारा कुमाऊनी भाषा के लोकगीतों की रिकार्डिग एवं प्रसारण का कार्य किया जायेगा।इस केन्द्र द्वारा स्थानीय कलाकारों के साथ ही कवियों, लेखकों, साहित्यकारों को भी मंच मिलेगा वही जनपद के साथ ही कुमाऊं मण्डल मे संचालित विकास कार्यो की रिकार्डिग, वार्ताए एवं भेंट वार्ताये भी प्रसारित होगी  तथा इस केन्द्र के अस्तित्व मे आ जाने से खेल गतिविधियों को भी बढावा मिलेगा।

सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिनिधि शकील अहमद ने बताया कि एफएम रेडियो केन्द्र के भवनों, स्टूडियो एवं प्रसारण कक्ष के निर्माण सम्बन्धी डीपीआर बनाकर जल्द ही सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार को सौपी जायेगी। उन्होने बताया कि अभी तक जनपद नैनीताल के मैदानी क्षेत्र की गतिविधियो का प्रसारण आकाशवाणी रामपुर द्वारा तथा जनपद के पर्वतीय क्षेत्रो की गतिविधियो का प्रसारण आकाशवाणी अल्मोडा द्वारा किया जा रहा था।

इस केन्द्र के अस्तित्व मे आने पर यह केन्द्र स्वतन्त्र रूप से अपने कार्यक्रमो का प्रोडेक्शन कर उनको प्रसारण करेगा। इस केन्द्र से कामर्शियल विज्ञापनो का प्रसारण भी किया जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, सांसद प्रतिनिधि डा0 जेड ए वारसी आदि मौजूद थे।

To Top