Nainital-Haldwani News

लालकुआं- भाजपा उम्मीदवार नवीन दुम्का के रोड शो में एनडी तिवारी बने मुख्य केन्द्र

16602762_1865912856985835_6743816057028356552_n

 

हल्द्वानी- सत्ता में काबिज होने की तैयारी में जुटी भाजपा प्रत्याशी व समर्थकों ने सोमवार को जमकर प्रचार प्रसार किया। लालकुआं विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवीन दुम्का ने आज बिचली गौजाजाली में रोड़ शो किया। नवीन दुम्का के आखिरी प्रचार व रोड शो में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी भी शामिल हुए । एन डी तिवारी के साथ पुत्र रोहित शेखर व पत्नि उज्जवला तिवारी  ने भी दुम्का के लिए जनता से समर्थन मांगा। नवीन दुम्का पिछले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का चेहरा थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने एक बार फिर अपने अनुभवी खिलाडी  को लालकुआं की कमान सौंपी है।   दुम्का एक अनुभवी राजीतिक खिलाड़ी है और उन्हें पता है कि विरोधी को कैसे घेरा जाए। उन्होंने चुनाव प्रचार के पहले दिन से ही अपने विकास मॉडल में किसानों को भत्ता, शिक्षा रोड़ खेल मैदान व लालकुआं में बस स्टेशन निर्माण को मुख्य जगह दी है। दुम्का ने कांग्रेस पर जनता के साथ वोट की राजनीति करने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वोट के लिए पिछले चुनावों में जो सपने लालकुआं की जनता को दिखाए गए थे उसकी नीव आजतक नही रखी गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने समाजसेवा के नाम पर लोगों के साथ विश्वासघात किया। अब जनता उन्हें सबक सिखाने को तैयार है। नवीन दुम्का के रोड शो का केन्द्र पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी रहे। तिवारी जी का भारतीय राजनीति में औहदा एक अलग ही स्थान में है और उनका भाजपा के लिए प्रचार करना कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकता है। वही रोड शो में उमडी भीड़ ने भी दुम्का को मिलने वाले भारी जनसमर्थन की तऱफ इशारा किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या नवीन दुम्का इस बार भाजपा द्वारा दिए गए दूसरे मौको को भुना पाते है या नही ?

 

 

dumka railly

 

 

To Top