Nainital-Haldwani News

लालकुआं: शर्मसार हुआ पवित्र रिश्ता, पिता-भाई पर दुराचार का आरोप

हल्द्वानी: लालकुआं में एक युवती ने अपने भाई और पिता पर दुराचार का आरोप लगाया है। पीडिता पुलिस के पास अपनी बड़ी बहन के साथ तहरीर देने पहुंची। दोनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए भाई को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन पिता फरार है। पुलिस को जानकारी देते हुए बड़ी बहन ने बताया कि घर में उसकी छोटी बहन (16साल) चुपचाप बैठी थी। जब उसने उसका कारण पूछा तो उसके होश उड गए। बड़ी बहन ने बताया कि भाई और पिता लंबे समय से पीडित के साथ दुराचार को अंजाम दे रहे थे। और इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव मोहन ने दोनों बहनों की बात सुनी। पुलिस ने आईपीसी की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। और जांच शुरू कर दी है।

To Top