Nainital-Haldwani News

शहर में धूमाधाम के साथ मनाया गया गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिन

हल्द्वानी। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन पूरे जनपद में धूमधाम व देश भक्ति के साथ मनाया गया। इस दिन को अहिंसा दिवस के रूप में पूर्ण श्रद्धा और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इसके साथ ही देश पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस भी मनाया गया।  स्कूली बच्चों नें महापुरूषों को याद करते हुए भारत माता की जय, महात्मा गांधी अमर रहें, लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें के नारे लगाए। इस मौके पर गांधीजी और शास्त्रीजी  के व्यक्तित्व  और कृतितत्व पर व्याख्यान मालाएं आयोजित की गई। वहीं राष्ट्रपिता गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 शास्त्री के चित्रों पर माल्यापर्ण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किये गये तथा आयोजित कार्यक्रमों में रघुपति राघव राजा राम, सबको सनमति दे भगवान रामधुन का गायन भी किया गया। आज के दिन  सभी सरकारी, गैरसरकारी भवनों के साथ ही विद्यालयों में देश की आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया।
 वित्त मंत्री इन्दिरा हृदयेश ने स्वराज आश्रम और  क्षेत्रीय गांधी आश्रम पहुंचकर महात्मा गांधीजी व शास्त्री को याद किया।  वित्त मंत्री ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और प्रेम के आदर्श आज भी विश्व मान्य हैं। आज के भौतिक वादी एवं विकासवादी युग में यदि हम सत्य, अहिंसा और प्रेम के आदर्शों से भटकते हैं, तो निश्चय ही हमारा पतन स्वाभाविक है। हमें चाहिए कि हम महात्मा गांधी के दिखाये मानवतावादी रास्ते का अनुकरण करें और देश के साथ ही विश्व शांति एवं विकास का संकल्प लें। उन्होेनें कहा कि सादा जीवन उच्च विचार की प्रतिमूर्ति देश के पूर्व प्रधानमंत्री जिनका आज जन्मदिन है का जीवन अत्यन्त सरल और सादगी भरा था। उनके द्वारा जय जवान, जय किसान का किया गया उद्घोष आज के दौर में भी सामयिक है। उन्होनें कहा कि अन्नदाता के तौर पर अपना जीवन समर्पित वाले किसान हमारी श्रद्धा एवं विश्वास का प्रतीक हैै। इसके साथ ही सजग भारतीय सेना ने देश की सीमाओं के साथ ही देश की आन्तिरिक सुरक्षा में जो योगदान किया है वह अविस्मरणीय है। सैनिकों द्वारा विगत दिनों पाकिस्तान सीमा पर आतंकवादियों एवं घुसपैठियों को जो करारा जवाब दिया है, उससे देश के हर नागरिक का शीश गर्व से ऊंचा हुआ है। हमें देश के सैनिकों एवं किसानों पर गर्व है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों और सैनिकों, एवं उनके परिजनों के विकास के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की हुई हैं। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है, जहाँ 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके किसानों को किसान पेंशन दी जा रही है। गांधी आश्रम में खादी वस्त्रों की लगायी गयी प्रदर्शनी का शुभारम्भ वित्त मंत्री डा0 हृदयेश द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होनें बुनकर कला के दक्ष इमामुदीन तथा शाकिर को शाॅल उढाकर सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में उन्होनें कहा कि भारत सरकार ने खादी वस्त्रों पर पूर्व में दी जा रही 10 प्रतिशत की जो छूट बंद कर दी थी, उसे प्रदेश सरकार ने फिर से बहाल कर दिया है। उन्होनें कहा कि खादी गांधी की विचारधारा है। आज के बदलते दौर में आधुनिकतम डिजाइनिंग खादी के वस्त्रों में अपनायी जाये, ताकि इसकी ओर अधिक से अधिक लोग आकर्षित हों और खादी वस्त्रों की बिक्री भी बढें।
unnamed-3
अध्यक्ष मंडी सुमित हृदयेश ने मंडी कार्यालय में ध्वजारोहण किया तथा गांधी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। गांधी जयन्ती के अवसर पर सुमित हृदयेश द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय दमुआढुंगा को फर्नीचर आदि उपलब्ध कराये गए। इस दौरान अर्जुन प्रसाद, शिव गणेश, चम्पा आर्या, निर्मला जोशी, हरीश चन्द्र कर्नाटक, हेमा कर्नाटक, अनुपमा बमेठा, लता उप्रेती, निरुपमा मुखर्जी स्कूली बच्चे उपस्थित थेे। इसके अलावा मीडिया सेंटर में भी दोनों महापुरुषों का जन्मदिन मनाया गया।   सूचना उपनिदेशक और  मीडिया के नए लोगों ने सामुहिक रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित सम्बोधन में श्री मिश्रा ने कहा कि महा पुरूष महात्मा गांधी ने अहिंसा के रास्ता अपनाकर देश को ब्रिटिश हुकुमत से मुक्ति दिलाई। गांधी जी  ने स्वदेशी अपनाने की जो शिक्षा दी, उसे आज के जीवन में उतारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत के विकास की जो स्वर्गीय शास्त्री ने नींव रखी वह काबिले तारीफ है और आज का विकसित भारत बापू, शास्त्री के अलावा अनेकों स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के सपनों का भारत है।
To Top