Regional News

हरेले के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने भवाली को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भवाली: हरेले के मौके पर शिप्रा को पुनर्जीवित करने के लिए ग्रामसभा चक विसौद में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया जिसका नेत्तृत्व मुख्य विकास अधिकारी श्री विनीत कुमार ने किया, कार्यक्रम सम्वंयकग्राम्य विकास अधिकारी रमेश सिंह बिष्ट  व ग्राम्य विकास अधिकारी एल डी आर्या ने बताया कि विभाग द्वारा विभिन्न प्रजातियो के 250 से अधिक पौधे लगाये गये।

इस अवसर पर स्वयं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सघन पौधारोपण किया गया और कहा कि “हरेला” हरियाली अर्थात सम्पन्नता का सन्देश देता, इस उपलक्ष्य पर मेरी शुभकामनाएं हैं हरयाली और सम्पन्नता के लिये साथ ही पर्यावरण की रक्षा करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है व धर्म भी, पहाड़ो का पर्यावरण बचाने से ही भविष्य में जल-जीवन व पर्यटन को भी बचाया जाना संभव हो सकेगा।

पौधा रोपण के इस बड़े कार्क्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार के आलावा परियोजना निदेशक बालकृष्ण टम्टा,जिला पंचायत की अधिसाशी अधिकारी श्रीमती हिमानी जोशी पेटवाल, मुख्य विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ती जोशी, खंड विकास अधिकारी बेतालघाट श्री राजन राम, ग्राम्य विकास अधिकारी रमेश सिंह बिष्ट, एल डी आर्या,  जिला पंचायत राज अधिकारी, ‘रूद्र’ संस्था के अध्यक्ष कमलेश पाण्डे, ग्राम प्रधान दिनेश बिष्ट, उपप्रधान प्रेम प्रताप, नवीन जोशी ग्राम प्रधान पाडली बी०डी०सी० सदस्य पुष्पा आर्या, दयाल चन्द्र आर्या,आनंद जोशी, दीपक भण्डारी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे I

To Top