Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पांचवी राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता शुरू

हल्द्वानी: पांचवी राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2016-17 का शुभारम्भ एफटीआई में हुआ। श्रम मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल ने दीप प्रज्जवलि कर प्रतियोगिता की शुरूआत की। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जनपदों के छात्र-छात्राए विभिन्न खेलों में हिस्सा ले रहे है। यह प्रतियोगिता 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चलेगी।

खेल स्थल में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए श्री दुर्गापाल ने कहा कि हम कई प्रकार के तनाव और विभिन्न प्रकार की चिन्ताओं से घिरे रहते है। खेलकूद के जरिए हम अपने मन और तन को सुस्त रख सकते है। खेल आपको एकजुट होने सबसे सटीक परिभाषा देता है जो भाईचेरे जैसे संबध बनाने में काम आती है। खेल बच्चों को सकारात्मक सोच देता है।बच्चों में खेलने से धैर्य, सहिष्णुता, ईमानदारी, निष्ठा जैसे गुणों का उभार होता है। उन्होने कहा खेलो से ही हम अपना शारीरिक विकास कर सकते है। उन्होने कहा खेलो के ऐसे आयोजनो से जहां हमारे बच्चे देश व प्रदेश का नाम रोशन करते है। उन्होने कहा बच्चे ही देश के भावी नागरिक है। बच्चो के माध्यम से ही जनता व समाज की परिकल्पना की जा सकती है। हमारे बच्चे स्वस्थ, शिक्षित होगें तभी हम अच्छे समाज का निर्माण कर सकते है। बच्चों को पढाई के साथ-साथ खेल भी बहुत जरूरी है। खेल से जहां हमारा शारीरिक विकास होता है वही बौद्धिक क्षमता भी बढती है। उन्होने कहा एक सफल इंसान मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहे। मानसिक विकास की शुरूआत हमे स्कूल के दिनो से प्रारम्भ हो जाती है, शारीरिक विकास के लिए व्यायाम जरूरी है जो हमे खेलोें के माध्यम से प्राप्त होती है।

To Top