World News

10 करोड़ डॉलर का मोती, 10 साल से पलंग के नीचे रखकर सोता रहा मछुआरा

नई दिल्ली। फिलिपिन्स में अब तक का सबसे बड़ा  मोती मिला है। इस मोती के मिलने की कहानी थोड़ी चौकाने वाली है। ये मोती जिस मछुआरे के पास मिला है उसके बेड के नीचें ये 10 साल से पड़ा था।इस मोती की कीमत अतंरराष्ट्रीय बजार में लगभग 10 करोड़ डॉलर (670 करोड़ रुपये) बताई जा रही है। ये मोती मछुआरे ने  2006 से अपने घर में रख रखा था। उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ये मोती असली और इतना महंगा होगा।

मछुआरे ने जब ये मोती पर्यटन अधिकारी को दिखाया तब इसकी असलीयत का पता चला। खबर के अनुसार  2006 में मछुआरा अपनी नाव में सफर कर रहा था। उसने अपनी नांव के लंगर को नीचे फेंका तो वह किसी चीज में फंस गया। लंगर उठाकर देखा तो बड़ा मोती अपनी खोल के साथ अटका हुआ है। मछुआरा खोल के साथ मोती को घर ले आया। लेकिन उसे मोती के बारे में पता नही था  और उसने इसे भाग्यशाली पत्थर समझकर अपने बिस्तर के नीचे रख दिया।

इस मोती की 2.2 फुट लंबाई है और 34 किलो का है और ये 6.4 किलो वजनी पर्ल ऑफ अल्लाह से कई ज्यादा बड़ा है। पर्ल ऑफ अल्लाह अब तक का सबसे बड़ा मोती था जिसका मूल्य 4 करोड़ डॉलर (260 करोड़ रुपये) है।

आमतौर पर  मोती का आकार 1 सेमी से 3 सेमी तक का होता है, लेकिन यह मोती 26 इंच लंबा और 12 इंच चौड़ा है। पहले ये रिकॅार्ड पर्ल ऑफ अल्लाह के नाम था, जिसकी कीमत 260 करोड़ रुपये है। फिलीपीन्स के अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि इस इलाके में मोती रखे जाने से अधिक टूरिस्ट इसे देखने के लिए आएंगे।

To Top