Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के रमेश जोशी ने उगाया दो मंजिला बथुए का पेड़, विभाग ने कहा अनोखा रिकॉर्ड बन सकता है

हल्द्वानी: विकासखंड कोटाबाग क्षेत्र से बहुत अचंभित तस्वीरें और अजीबोगरीब खबर सामने आई है। यहां के बजूनियांहल्दू गांव में बथुए के पौधे ने विशालकाय रूप ले लिया है। रमेश चंद्र जोशी के घर में लगा बथुए का पेड़ 18 फीट लंबा हो गया है। हाल ही में उद्यान अधिकारी द्वारा इसकी लंबाई नापी गई है। बता दें कि लंबाई नापने के लिए अधिकारी को सीढ़ी की मदद लेनी पड़ी।

अमूमन तौर पर बथुए के पौधे की लंबाई केवल तीन से छह फीट से बीच की होती है। ऐसे में इस पौधे का 18 फीट की उंचाई तक उग जाना, चौंकाने वाला तो है। यही कारण है कि यह पौधा आस पास के लोगों के लिए चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: पवनदीप राजन ने इंडियन Idol के मंच पर किया कमाल,हिमेश रेशमिया ने दिया दो फिल्मी गानों का ऑफर

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: सिर से उठा माता-पिता का साया,शहीद के बेटे रजत जोशी ने किया चाचा-चाची का नाम रौशन

विकासखंड कोटोबाग क्षेत्र में रहने वाले रमेश चंद्र ने अपने घर में उगे इस विशालकाय पौधे की जानकारी उद्यान विभाग को दी थी। जिसके बाद जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी के नेतृत्व में निरीक्षक जीएस बिष्ट और सहायक श्याम लाल पेड़ का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सीढ़ी मंगाई और नाप लिया ता मालूम हुआ कि पेड़ की लंबाई 18 फीट 3 इंच है।

जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी पेड़ देख कर काफी अचंभित नज़र आई। उन्होंने तो यहां तक बताया कि उद्यान विभाग की रिकॉर्ड बुक के अनुसार बथुए का इतना बड़ा पेड़ आज तक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इससे पहले 16 से 17 फीट बड़ा पौधे ज़रूर पाए गए हैं, मगर यह उन सबसे बड़ा है। भावना जोशी ने यह भी बताया कि यह पेड़ एक नया रिकॉर्ड कायम कर सकता है।

पेड़ के पालन पोषणकर्ता रमेश जोशी ने पेड़ की रिकॉर्ड ऊंचाई पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह उनकी मेहनत का ही फल है कि यह पेड़ इतनी सुर्खियां बंटोर रहा है। रमेश जोशी ने बताया कि इस पेड़ की देखरेख में उन्होंने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

यह भी पढ़ें: भवाली के लोकेश तिवारी को मिला सलमान खान प्रोडक्शन हाउस में काम

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल को मिली एनसीसी सीनियर डिवीजन की मंजूरी

यह भी पढ़ें: पिता करते थे चीनी मिल में काम, सितारगंज का सौरभ बना सेना में अधिकारी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:अपनी टीम के लिए उदाहरण बनें DGP अशोक कुमार,देर रात परिवार की फोन पर सुनी समस्या

To Top