Uttarakhand News

काला रविवार: एक साथ 8 लोगों की जान ले गई शव यात्रा,गांव में कोहराम

हल्द्वानी: चंपावत जिले में रविवार को हुए सड़क हादसे ने पूरे उत्तराखण्ड में कोहराम मचा दिया। एक शव यात्रा में शामिल हुए 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार की देर शाम  मिर्तोली गांव की 70 वर्षीया आमा खीमा देवी पत्नी शेर सिह का निधन हो गया था। उन्हीं की शव यात्रा का हिस्सा बनने के लिए यह लोग गए थे, जिन्हे मौत ने गले लगा लिया।

हादसा रविवार की दोपहर करीब 12 बजे हुआ है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया है।बताया जा रहा है कि पिक-अप वैन के चालक ने लिसा डिपो के पास वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वैन खाई में गिर गई।

खबर मिलते ही आस पास इलाके के लोगों घटना स्थल की ओर दौड़ पडे़। जिसके के पास जैसी स्थिति थी हर किसी ने निश्संकोच मदद के लिए उतर पडे़। युवाओं ने बढ़चढ कर भागीदारी की। वाहन दुर्घटना देखकर अन्य वाहनों में जा रहे मुसाफिर ने घायलों व मृतक को देखा तो एक बार के लिए जिसने देखा उसकी आंखे नम हो गई।

पुलिस और फायर बिग्रेड के राहत दल ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को गहरी खाई से निकाला। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल का कहना है कि मालवाहक वाहन के ओवरलोड होने के साथ ही बारिश की वजह से सड़क का ऊबड़ खाबड़ होना पहली नजर में दुर्घटना का कारण लग रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। जिलाधिकारी ने दुर्घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। शवों को बाराकोट अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।मृतका के पुत्र भवान सिंह के घायल होने के कारण भतीजे सोबन सिंह, किशन सिंह और त्रिलोक सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी।

हादसे में मारे गए लोग
1.तारादत्त जोशी (42) पुत्र नारायण दत्त जोशी।
2.कृष्ण चंद्र जोशी (54) पुत्र हेतराम जोशी।
3.त्रिलोक सिंह (30) पुत्र कल्याण सिंह।
4.सुरेश चंद्र (45) पुत्र लाली चंद्र।
5.खीम चंद्र (42) पुत्र कल्याण चंद्र।
6.प्रकाश ङ्क्षसह (35) पुत्र कुंवर सिंह।
7.खिलानंद (50) पुत्र जोगा दत्त (सभी मिर्तोली गांव के)।
8.दिलीप सिंह (40) पुत्र कल्याण पुनई गांव निवासी।
हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी भेजे गए घायल
1.कमल सिंह भंडारी (16) पुत्र इंद्र सिंह मिर्तोली गांव।
2.बिशन सिंह (35) पुत्र राम सिंह।
3.गणेश भंडारी (24) पुत्र जीवन भंडारी।
4.भूपाल सिंह (50) पुत्र जीत सिंह निवासी ओखलंज।

108 एंबुलेंस से इन्हें भेजा गया हल्द्वानी
5.लालमणि जोशी (48) पुत्र बद्रीदत्त मिर्तोली।
6.खीम सिंह (45) पुत्र दीवान सिंह।

ये घायल लोहाघाट अस्पताल में हैं भर्ती
7.दीवान सिंह (31) पुत्र लक्ष्मण सिंह।
8.जगत सिंह (60) पुत्र मोहन सिंह।
9.दिनेश भंडारी (15) पुत्र धन सिंह।
10.भवान सिंह (38) पुत्र शेर सिंह।
11.लाल सिंह (46) पुत्र शेर सिंह मिर्तोली।

To Top