Almora News

अज्ञात वाहन ने अल्मोड़ा निवासी स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, पिता की मौत,बेटे की हालत गंभीर

खटीमा: हर रोज अखबरों की सुर्खियों पर किसी न किसी व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर आते रहती है। देश में सड़क दुर्घटना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके लिए लोगों की जागरूकता जरूरी है। ज्यादातर लोग एक्सीडेंट होने पर घबरा जाते हैं और उसे अस्पताल ले जाने के बजाय मौके से फरार हो जाते है।

वहीं पीलीभीत रोड पर शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन ने मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुत्र का उपचार चल रहा है। शनिवार को पुलिस ने भीम सिंह के शव का पोस्टमार्टम करा इसे परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनेंगे हजारों युवा,2500 ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

यह भी पढ़े:UPSC नतीजों में उत्तराखंड की श्वेता जोशी ने हासिल की 49 रैंक, भारतीय रेलवे में बनेंगी अधिकारी

जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 13 निवासी भीम सिंह चौहान (38) वर्ष पुत्र मोहन सिंह चौहान अपने पुत्र वीर सिंह उर्फ विक्रम के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। इस दौरान पीलीभीत रोड साल बोझी नंबर दो के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां भीम सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि वीर सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मृतक अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री, पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है। एसएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर हादसे में मारे गए भीम सिंह के भाई विशन सिंह चौहान ने बताया कि वे लोग पांच भाई-बहन (चार भाई और एक बहन) हैं। भीम सिंह मजदूरी करता था। यह परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के चगेठी गांव का रहने वाला है। भीम सिंह के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में डबल खुशी,परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक बनें देवभूमि के दो बच्चे

यह भी पढ़े:हल्द्वानी में पकड़ी गई महिला तस्कर,गड्डे में छिपाई थी 5 लीटर शराब और हजारों रुपए

To Top