Uttarakhand News

उत्तराखंड:कोरोना संक्रमण की मार,लॉकडाउन के बाद पहली बार बिके 26 हजार से ज्यादा वाहन

देहरादून: कोरोना संक्रमण के चलते सभी गतिविधियां प्रभावित हुई है। इसकी रोकथाम के लिए लगाएं गए लॉकडाउन के कारण प्रभावित वाहन उद्योग को नवंबर माह के त्योहारी सीजन ने थोड़ी राहत मिली। कोविड-19 की रोकथाम के लिए लगाए लॉकडाउन के बाद पहली बार एक माह में 26 हजार से अधिक वाहनों की बिक्री हुई। इससे पहले यह आंकड़ा प्रतिमाह 15 से 16 हजार के बीच था। हालांकि, बीते वर्ष की तुलना में वाहनों का बाजार में 38 फीसद की गिरावट है। वहीं देहरादून में सबसे ज्यादा 8,358 वाहन पंजीकृत हुए। यह संख्या वर्ष 2019 में पंजीकृत 6,009 वाहनों से अधिक रही। उप परिवहन आयुक्त एसके सिंह के अनुसार त्योहार ने बाजार को राहत दी है। अब आने वाले समय में बाजार और तेजी पकड़ेगा।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:रस्सियों से बंधा मिला 11 वर्षीय लड़की का शव,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

यह भी पढ़े:हरिद्वार से ऋषिकेश में भीषण हादसा, पेड़ से कार टकराई,दो की मौत तीन सीरियस

बता दें हर वर्ष करीब दो लाख नए वाहन सड़कों पर उतरते हैं। वाहनों की संख्या बीते सात-आठ सालों में तेजी से बढ़ी है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2009 में प्रदेश में तकरीबन 10 लाख वाहन पंजीकृत थे। अब यह संख्या बढ़कर 29 लाख तक पहुंच चुकी है। यही कारण है कि बीते कुछ वर्षों में सभी नामी कंपनियों ने हर जिले में अपने शोरूम खोले हैं। बता दें वर्ष 2019 में जहां अक्टूबर में 27205 वाहनों का पंजीकरण हुआ था, वहीं अक्टूबर 2020 में कुल 16793 वाहन पंजीकृत हुए। यह संख्या गत वर्ष की तुलना में 38 फीसद कम थी। नवंबर में जरूर वाहन बाजार को कुछ राहत मिली है। नवंबर 2019 में जहां 30072 वाहन पंजीकृत हुए थे वहीं नवंबर 2020 में 26913 वाहनों का पंजीकरण हुआ। यह संख्या बीते वर्ष की तुलना में मात्र 10.5 फीसद ही कम थी।

यह भी पढ़े:रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे लाखों रुपए, हल्द्वानी रोडवेज में पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:हर्षिता के अभिनय ने किया कमाल,अमेरिका के सनडेंस फिल्म फेस्टिवल में हुआ फिल्म का चयन

To Top
Ad