Almora News

उत्तराखंड की प्रभा ने जर्मनी में जीता चुनाव, बेटी को पूरा देवभूमि दे रहा है बधाई

अल्मोड़ा: पहाड़ के युवा ना सिर्फ खेल कूद में बल्कि राजनीति के मैदान में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। अल्मोड़ा की बेटी ने तो जर्मनी में चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बना दिया है। चौखुटिया मूल की प्रभा कैड़ा नेगी ने हेसन स्टेट में विदेश सलाहकार समिति के चुनाव में जीत हासिल की है।

बता दें कि डार्म स्टेट जर्मनी में 1.6 लाख लोगों में से 40 हजार लोग विदेशी हैं। इसमें भारत, पोलैंड, इटली, पुर्तगाल, नाइजीरिया, मोरक्को सहित कई देशों के लोग शामिल हैं। हर पांच सालों में होने वाले चुनावों में इस बार 9 पार्टियां मैदान पर उतरी थीं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:कोरोना वायरस की नई SOP जारी,जुर्माने और कंटेनमेंट जोन की होगी वापसी

यह भी पढ़ें: उपचुनाव:कोरोना ने बदला उत्तराखंड का इतिहास,सल्ट में ग्लव्स पहनकर दिया जाएगा मतदान

विदेश सलाहकार समिति एक ऐसी संस्था है जो विदेशी नागरिकों पर ही केंद्रित है। यह संस्था विदेशी नागरिकों के अधिकारों के लिए काम करती है। अल्मोड़ा की प्रभा कैड़ा पीएयू पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रही थीं। उन्हें 1263 मत प्राप्त हुए, जिसकी बदौलत उन्होंने जीत हासिल की।

मूल रूप से चौखुटिया निवासी प्रभा कैड़ा हमेशा से ही बेहद प्रतिभाशाली छात्रा रहीं हैं। चौखुटिया स्थित सरकारी गर्ल्स कॉलेज में प्रभा ने हमेशा ही प्रथम श्रेणी में कक्षा उत्तीर्ण की है। बीएससी और एमएससी की पढ़ाई प्रभा ने अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना परिसर से पूरी की है।

यह भी पढ़ें: कुमाऊं मंडल में हुए 12 इंस्पेक्टर्स के ट्रांसफर, एक क्लिक पर देखे सभी नाम

यह भी पढ़ें: कुमाऊं की अनामिका सागर को बधाई… भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट

प्रभा एक सैन्य बैकग्राउंड से आती हैं। मतलब उनके पिता बिशन सिंह कैड़ा सेना से सेवानिवृत्त सैनिक हैं। जबकि उनकी माता पुष्पा कैड़ा गृहिणी हैं। प्रभा शादी होने के बाद अपने पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर पुष्कर सिंह के साथ जर्मनी में रह रही हैं। वहां वह शोध कर रही हैं।

हालांकि वहां वह प्रभा सिंह के नाम से ज़्यादा पहचानी जाती हैं। विदेश में चुनाव जीतने के बाद चौखुटिया वासियों में खुशी की लहर है। साथ ही प्रभा के मायके गनाई और ससुराल क्षेत्र सुरना पत्थरखानी के लोगों में जश्न का माहौल है। पूरा उत्तराखंड गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

यह भी पढ़ें: CM तीरथ सिंह रावत के बाद पूर्व सीएम को भी हुआ कोरोना,परिवार के 4 सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के ऐलान को हाईकोर्ट ने बताया गलत, बदला था पूर्व सीएम का फैसला

To Top