Almora News

अल्मोड़ा पुलिस ने फेल किया दिल्ली के पांच तस्करों का प्लान,27 किलो गांजा पकड़ा

अल्मोड़ा: उत्तराखंड का नाम सुनते ही लोगों के मन में घूमने का ख्याल आता है। देवभूमि की वादियों का दीदार करने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए अब सरकार भी उत्तराखंड को पर्यटक हब बनाने की कोशिशों में जुटी है। नए-नए डेस्टीनेशन खोजे जा रहे हैं। जो संसाधन मौजूद हैं,उनका विस्तार किया जा रहा है लेकिन कुछ लोगों ने उत्तराखंड को नशे का अड्डा बना दिया है। दूसरे राज्यों से उत्तराखंड में स्मैक आती है तो वहीं राज्य से मैदानी इलाकों में गांजा और चरस सप्लाई होती है। पिछले लंबे वक्त से पुलिस नशे के खिलाफ अभियान में जुटी हुई है और इसके तहत कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। खासकर मैदानी क्षेत्र जैसे दिल्ली व नोएडा के युवा नशे के लिए उत्तराखंड आते हैं।

एक मामला सल्ट थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है। बुधवार को पुलिस ने 27 किलो से अधिक गांजे के साथ पांच तस्करों को पकड़ा है। जिला पुलिस मीडिया सेल प्रभारी हेमा ऐंठानी ने बताया कि आपरेशन नया सवेरा के तहत सल्ट पुलिस ने सुबह नैल कमान तिराहे पर एक चैकिंग कर रही थी। पुलिस टीम ने स्विफ्ट डिजायर कार को रोका और तलाशी ली तो उसमें 27 किलो 81 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत एक लाख पैंतीस हजार चार सौ पांच रूपये आंकी गयी है।

पुलिस ने विपिन कुमार(30), कमाल(43), दीपक कुमार(32), संजय कुमार(25) तथा जितेन्द्र कुमार(30) को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गांजा सराईखेत के निकट जैराज गांव से खरीदा और उसे वह दिल्ली लेकर जा रहे थे। पुलिस ने गांजे के अलावा वाहन को भी जब्त कर लिया है। पांचों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: योगनगरी ऋषिकेश में पहली बार सुनाई दिया ट्रेन का हॉर्न, केवल एक यात्री ने किया सफर

यह भी पढ़ें: बर्ड फ्लू:हल्द्वानी पालम सिटी कॉलोनी में मिला मृत पक्षी,जांच के लिए भेजा जाएगा सैंपल

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार का Sea-Plan, अब पानी के ज़रिए पर्यटक पहुंचेंगे उत्तराखंड

यह भी पढ़ें: देहरादून से जयपुर और अन्य दो शहरों के लिए शुरू हुई हवाई सेवा,शेड्यूल पर डाले नजर

बुधवार को सल्ट थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पंत ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार संख्या डीएल-8सीएयू 1822 को चेक किया गया। कार सवार पांच लोगों के पास से पुलिस ने 27.081 किलो गांजा बरामद किया। थानाध्यक्ष पंत ने बताया कि एसओजी की सूचना पर यह सफलता मिली है।

To Top
Ad