Haridwar News

विराट और अनुष्का का उत्तराखंड कनेक्शन, आशीर्वाद देने के लिए बाबा अनंत हरिद्वार से पहुंचे मुंबई

विराट और अनुष्का का उत्तराखंड कनेक्शन, आशीर्वाद देने के लिए बाबा अनंत हरिद्वार से पहुंते मुंबई

हल्द्वानी: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर दो दिन पहले लक्ष्मी का जन्म हुआ है। भारतीय क्रिकेट के लिए वह दिन बेहद खास रहा क्योंकि सिडनी में भारत ने एक ऐसे टेस्ट को ड्रॉ कराया जिसकी कल्पान करना मुश्किल था। यह दिन पूरे भारतीय फैंस के लिए यादगार हो गया है। विराट और अनुष्का को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आ रहा है। हरिद्वार से अनंत धाम आश्रम के परमाध्यक्ष बाबा अनंत विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की बेटी को आशीर्वाद देने के लिए मुंबई चले गए हैं।

विराट और उनकी पत्नी अनुष्का दोनों ही बाबा अनंत का बड़े भक्त हैं। वह कोई भी शुभ काम से पहले बाबा का आर्शीवाद लेते हैं। इसके अलावा कई बार वह उत्तराखंड भी पहुंचे हैं। शादी से पहले भी यह जोड़ी बाबा के आश्रम हरिद्वार पहुंची थी। अनंत धाम आश्रम में बाबा के अनुयायियों ने बताया कि बाबा को विराट के घर बेटी के जन्म की जानकारी जैसे ही मिली वह मुंबई के लिए रवाना हो गाए। मीडिया रिपोर्ट्स का यह भी कहना है कि बाबा वरुष्का की बेटी का नामकरण भी कर सकते हैं। अनुयायियों ने यह भी बताया कि बाबा अनंत दोनों से मिलने के लिए कई बार मुंबई गए हैं।

बता दें कि विराट कोहली ने पिता बनने से पहले अपनी पत्नी के साथ वक्त बिताने का फैसला किया था। इसके लिए उन्होंने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी। वह पहला टेस्ट मैच खेलकर वापस भारत लौट गए। विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया के माध्यम से घर पर नए मेहमान के आने की खुशखबरी दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर विराट कभी अनुष्का के साथ हॉस्पिटल तो कभी उन्हें एक्सरसाइज कराते दिखे जा रहे हैं। दोनों के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है और पूरे विश्व से उन्हें बधाई मिल रही है।

To Top