Uttarakhand News

बंशीधर भगत का विवादित बयान वायरल,सीएम रावत का ट्विट, मैं इंदिरा हृदयेश से माफी मांगूगा

हल्द्वानी: एक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को लेकर विवादित दिया। अपने भाषण में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की उम्र का मजाक उड़ाया और फिर हंसने लगे। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष ने कुछ दिन पहले कहा था कि भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में हैं और इसे जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विवादित बयान दे डाला। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के बयान को महिलाओं के अपमान से जोड़ा जा रहा है। कांग्रेस ने भी इस बयान के जरिए भाजपा के चरित्र पर सवाल उठाया है और कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की सोच से समझा जा सकता है कि यह परिवार महिलाओं को लेकर क्या सोचता है। कांग्रेस की ओर से माफी मांगने की मांग की गई है।

विवादित बयान के वायरल होने के बाद भाजपा की किरकिरी हो रही है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत डेमेज कंट्रोल के लिए उतरे हैं। उन्होंने ट्वीट के माध्यम के जरिए बयान को लेकर दुख जाता। उन्होंने कहा कि महिला हमारे लिए अति सम्मानित व पूज्या हैं। इस ट्वीट पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को भी टैग किया। उन्होंने कहा कि वह फोन कर उनसे माफी मांगेंगे। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को बहन कहा…..

नेता प्रतिपक्ष का बयान

इस बयान के सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें इस बारे में जानकारी मिली है। उन्हें कष्ट पहुंचा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मेरे लिए अमर्यादित शब्द कह रहे हैं। किसी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष पूरी पार्टी का प्रतीक होता है और प्रतिनिधित्व करता है। यह उत्तराखंड नहीं पूरे देश में माताओं और बहनों का अपमान है। भारतीय संस्कृति का दावा करने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने नारी शक्ति का अपमान किया है। किसी भी कीमत पर इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार, प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इसका संज्ञान लेना चाहिए और भगत से स्पष्टीकरण मांगना चाहिए।

To Top
Ad