National News

फिर बिगड़ी दादा की तबीयत, सीने में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती हुए BCCI चीफ गांगुली

नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीसीसीआई के मौजूदा चीफ और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। जानकारी के अनुसार उन्हें दोबारा सीने में दर्द होने की शिकायत हुई है। वह अभी के अस्पताल में भर्ती हैं।

बता दें कि बीते दिनों हल्का दिल का दौरा पड़ने के कारण भी सौरव गांगुली कुछ दिन अस्पताल में भर्ती हुए थे। 2 जनवरी को सीने में दर्द के बाद उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गांगुली कुछ दिन भर्ती रहे और 7 जनवरी को सर्जरी करने के बाद उन्हें छुट्टी दी गई थी।

मामले की शुरुआत पर जाएं तो पहली बार जिम में वर्कआउट करते हुए उन्हें हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ा। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को सीने में एक स्टेंट भी लगाया गया था। क्योंकि उनकी एक धमनी 90% तक ब्लॉक हो गई थी।

हालांकि तब भी अस्पताल के चिकित्सकों ने यह बताया था कि गांगुली की तीन धमनियों में ब्लॉकेज पाया गया है। मगर हाल चाल में सुधार होने के बाद सौरव गांगुली को छुट्टी दे दी गई थी। मगर अब दोबारा भारत के महान खिलाड़ी सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ी है और उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद बुधवार को उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

To Top