Nainital-Haldwani News

पुलिस को सलड़ी हत्याकांड में मिला एक और सुराग, कार में कोई और भी था !


हल्द्वानी:सलड़ी में जली कार की घटना में पुलिस को एक और सुराग मिला है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने कार से बरामद हुए कंकाल के विषय में साफ कर दिया है कि वो पुरुष का था। जो कार जलाई गई थी वो रुद्रपुर निवासी अवतार सिंह की थी जो सलड़ी में सिडकुल के लेबर सप्लायर थे। इस दिशा में सीसीटीवी के जरिए पुलिस को एक और सुराग मिला है। पुलिस ने दावा किया है कि अवतार सिंह की कार में कोई अन्य शख्स भी था। यह फुटेज 6:05 बजे टेढ़ी पुलिया और नारीमन चौक का है।

अवतार सिंह पत्नि ने पुलिस को बताया था कि वो उसे 5.45 पर छोड़कर पहाड़ी क्षेत्र की ओर निकले थे। जो कार सीसीटीवी पर दिखाई दे रही है उसका नंबर, चालक और साथ में बैठे शख्स का चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी सामने आ रहा है कि यह शख्स कोई मिला था। अब पुलिस ये पता करने का प्रयास कर रही है कि कार यदि अवतार की है तो उसमें सवार कौन था। पुलिस की मानें तो उस शख्स के पता लगने से इस हत्याकांड से पर्दा उठ सकता है।

भीमताल-हल्द्वानी मार्ग में गुरुवार को एक कार पूरी तरह से जल गई थी। इस कार के अंदर पुलिस को एक कंकाल मिला था। पुलिस को कार से कुछ पेपर मिले जिसके बाद सामने आया कि कार रुद्रपुर निवासी अवतार सिंह की है। उसी दिन वो अपनी पत्नी नीलम के साथ हल्द्वानी डॉक्टर को दिखाने के लिए आया था। तब से अवतार सिंह भी लापता है। लाश अवतार सिंह की है या किसी और की, इसकी जांच के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट कराने की बात कह रही है। पत्नी के बयानों के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले।

अवतार सिंह का कार करीब 4:20 बजे कार मुखानी चौक के पास पार्किंग की ओर जाती दिखी दी है। मुखानी के कैमरे में कार को अवतार सिंह के भाई ने तस्दीक भी किया। नंबर प्लेट भी उसी तरह दिख रहा है लेकिन नंबर साफ नहीं दिख रहे हैं। पुलिस ने इसके अलावा दो नहरिया रोड, मुखानी चौक, कालाढूंगी चौक के पास कैमरों की जांच की। इससे पहले भी कार की लोकेशन 5:45 बजे कालू सिद्ध मंदिर पर दिखी थी। 6:05 बजे टेढ़ी पुलिया और नारीमन चौक पर कार दिखी है। इसी बीच एक कैमरे में अवतार सिंह के कार जैसा वाहन दिख रहा है।

To Top