Bollywood

धोनी की बायोपिक में काम करने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या

बॉलीवुड को सकते में डालने वाली एक खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में खुदकुशी कर ली। सबसे पहले इनके घर में काम करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। उन्होंने अपने घर पर सुसाइड किया। उनके नौकर ने उनके शव को पंखे से लटकते हुए देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी है। सुशांत बांद्रा स्थित फ्लैट में रहते थे।

सुशांत की मौत के बाद पूरा बॉलीवुड सकते में हैं। फैंस भी इस अपडेट पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। सुशांत की पहचान एक होनहार एक्टर के रूप में होती थी। उन्होंने टीवी से अपना करियर शुरू किया है। उनका शो पवित्र रिश्ता काफी हिट रहा था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और भविष्य के सितारे के रूप में उनकी गिनती होने लगी। एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी उनकी सबसे हिट फिल्म रही थी और उनके काम की तारीफ फिल्म जगत के अलावा खेल जगत ने भी की थी।

उनके करियर पर एक नजर

उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था। वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी।

इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी। उनकी इस फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया था। इसके अलावा वह सोनचिड़िया , पीके और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके था। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे।

To Top