Uttarakhand News

रोडवेज कर्मचारियों को दिवाली का बोनस, दो दिन में हल्द्वानी डिपो ने कमाए 18 लाख

हल्द्वानी: कोरोना काल के दौरान ठप रहा रोडवेज का संचालन अनलॉक के बाद अब दोबारा ट्रैक पर आता दिख रहा है। उत्तराखंड में बसों का संचालन शुरू होने के बाद से ही परिवहन विभाग किसी ना किसी कारण से लगातार सुर्खियों में है। कोरोना काल में हुए घाटे की वजह से परिवहन निगम खासा दिक्कतों में चल रहा था। लेकिन दीपावली निगम के लिये रौशनी ले कर आई है। हल्द्वानी डिपो ने गुरुवार को यात्रियों से साढ़े नौ लाख रुपये कमाए हैं।

दरअसल बसों का संचालन 25 जून के बाद से ही शुरू हो गया था, मगर सिर्फ कुमाऊं क्षेत्र में ही संचालन की अनुमति मिली थी। इस वजह से घाटे में भी ज़्यादा इज़ाफा हो रहा था। दीपावली के आने से यात्रियों की संख्या बढ़ी तो निगम ने अलग अलग रूटों पर पर चलने वाली बसों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी की। पहाड़ के सभी मार्गों पर बसें भेजी जा रही हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ी तो निगम के और कर्मचारियों ने राहत भरी सांस ली। बता दें कि हल्द्वानी डिपो ने गुरुवार को साढ़े नौ लाख तो शुक्रवार को करीब नौ लाख की कमाई यात्रियों से की है। दिन भर बस अड्डे से रवाना होने वाली बसें सवारियों से पैक नज़र आईं।

यह भी पढ़ें: पुराने मोड में नजर आए कुंभ मेलाधिकारी IAS दीपक रावत,काम में देरी को लेकर लगाई फटकार

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: प्राइवेट स्कूलों का फैसला,एक बैंच पर एक बच्चा बैठेगा,50 प्रतिशत ही स्कूल आएंगे

दिवाली के बोनस से कर्मचारियों में खुशी

लॉकडाउन के दौरान परिवहन निगम को हुए घाटे का असर रोडवेज कर्मचारियों को भी झेलना पड़ा। हाल में तो कई जगह कर्मचारी गण वेतन ना मिलने से इतना परेशान थी की हड़ताल तक पर बैठने की खबरें सामने आ रही थी मगर निगम ने कार्मिकों को भरोसा दिलाया और संचालन सही तरह से चलता रहा। घाटे में चल रहे परिवहन निगम के कर्मचारियों का तकरीबन चार महीने का वेतन अब भी फंसा हुआ है। ऐसे में दीपावली उनके लिये बड़ी राहत ले कर आई है। दीपावली के मद्देनज़र परिवहन निगम ने बोनस का बजट जारी कर दिया है।

वेतन रुकने की वजह से परेशान रोडवेज के करीब 6800 कर्मचारी और अफसरों को खास दीपावली बोनस मिलने की तैयारी हो गई है। मुख्यालय के आदेश जारी होने के बाद शुक्रवार से यह बोनस डिपो स्तर पर बंटना भी शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार 3200 नियमित कर्मचारियों को 6908 रुपये और विशेष श्रेणी व संविदा के माध्यम से जुड़े 3600 कार्मिकों को1184 रुपये दिये जाने तय हुए हैं।

यह भी पढ़ें: बुरी खबर: उत्तराखंड के राकेश डोभाल LOC में शहीद, घर पर चल रही थी दिवाली की तैयारी

यह भी पढ़ें: बस स्टेशन हुए पैक,सीटों के लिए मारामारी,उत्तराखंड रोडवेज की रोजाना कमाई एक करोड़

यह भी पढ़ें: दुनिया के 5वें सबसे बड़े रोपवे का निर्माण उत्तराखंड में होगा,300 करोड़ का होगा खर्चा

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा के पूर्व CDO आईएएस मनुज गोयल को बनाया गया रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी

To Top
Ad