Uttarakhand News

दिल्ली-देहरादून मार्ग में बस हादसा एक की मौत , 19 घायल

file photo

हल्द्वानी :दिल्ली देहरादून मार्ग भगवानपुर में किशनपुर गावं के नज़दीक फैक्ट्री कर्मचारियों को ले जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई |यह बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में जा गिरी | इस बस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि 19 कर्मचारी घायल हो गए |

यह बस भगवानपुर स्थित पो. कैंप कंपनी की बताई जा रही है | जो रोज़ की तरह कर्मचारियों को फैक्ट्री लेकर जा रही थी |शुरुआती जानकारी के अनुसार बस के आगे एक बाइक सवार आ गया था जिसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर गड्डे में गिर गई |

इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जिसका नाम इशरत ,भूरा निवासी रामपुर बताया जा रहा है | बाकि घायल कर्मचारियों को रुड़की अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है | गड्डे की गहराई कम होने के कारण एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई |

To Top