Nainital-Haldwani News

यात्रीगढ़ ध्यान दें,अब रुड़की से शाम सात बजे मिलेगी हल्द्वानी के लिए बस

यात्रीगढ़ ध्यान दें,अब रुड़की से शाम सात बजे मिलेगी हल्द्वानी के लिए बस

हल्द्वानी: त्योहार के सीजन में हल्द्वानी के लिए यात्रा करने वालों के लिए जरूरी जानकारी सामने आ रही है। यह जानकारी उनके लिए जो रुड़की से हल्द्वानी आने का प्लान कर रहे हैं। हल्द्वानी के बीच संचालित होने वाली बस के समय में बदलाव कर दिया है। यह बदलाव रुड़की डिपो ने यात्रियों की मांग पर किया। हल्द्वानी के लिए चलने वाली यह बस एक घंटा पहले शाम सात बजे संचालित होगी।

यह भी पढ़े:अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक ने 49 पदों पर भर्ती निकाली, जल्द करें अप्लाई

यह भी पढ़े: बागेश्वर में फूफा को 8 लाख का चूना लगाकर भतीजे ने कर डाली लाखों की शॉपिंग

बता दें कि अनलॉक-5 के शुरू होने के बाद से उत्तराखंड परिवहन निगम यात्रियों को लगातार राहत देने की कोशिश कर रहा है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो गया है। रुड़की से चंडीगढ़ के लिए सुबह के समय दो बसें भेजा जा रहा है । यह बस पहले हरिद्वार जाती है और फिर चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। रुड़की डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी विवेक कपूर ने जानकारी दी कि यात्रियों की मांग थी कि सर्दी के मौसम को देखते हुए हल्द्वानी जाने वाली बस को आठ बजे से पहले भेजा जाए। इस पर हल्द्वानी वाली बस को अब शाम सात बजे से रुड़की डिपो से रवाना किया जा रहा है। इसके अलावा एक बस को सुबह के समय भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े: PM केयर फंड में 10 लाख देने वाली देवकी के खाते से उड़ाए 47,500 रुपए

यह भी पढ़े: ट्रेनिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने पर ITBP जवान विजय पुंडीर की मौत

To Top