Uttarakhand News

बड़ा अपडेट: उत्तराखंड रोडवेज इसी हफ्ते हरियाणा के लिए शुरू करेगा बस सेवा

देहरादून: दूसरे राज्यों के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों ने सेवा देना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बाद विभाग हरियाणा के लिए बसों को शुरू करने जा रहा है। एक हफ्ते पहले उत्तराखंड की बसों ने दूसरे राज्यों में दौड़ना शुरू किया था। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 5 राज्यों के लिए बसों के संचालन की अनुमति दी थी। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश , पंजाब , हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश का शामिल हैं। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के लिए बस सेवा के शुरू होने का इंतजार अभी भी लोगों को हैं। वह सोशल मीडिया पर इस बारे में लगातार जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। कोरोना वायरस को खतरे को देखते हुए विभाग पूरी तरह से सुरक्षित व्यवस्था बनाने की तैयारियों में लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की सृष्टि ने पहाड़ के दर्द पर बनाई फिल्म एक था गांव, MAMI में हुआ नॉमिनेशन

यह भी पढ़ें: नैनीताल में युवती से छेड़छाड़ व मारपीट, एसएसपी को भेजा शिकायत पत्र

अनलॉक-5 में बसों में यात्रा करने के नियम भी बदले गए हैं तो यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बता दें कि मंगलवार से राजस्थान के लिए भी बसों का संचालन शुरू दिया है। दोनों राज्यों की 20 बसों यात्रियों को सेवा देगी। फिलहाल दिल्ली सीमा में बस नहीं जा रही है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को कौशांबी तक ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: नैनीताल: जारी है कुत्तों का आतंक, बुजुर्ग महिला को बुरी तरह जख्मी किया

यह भी पढ़ें: TIME हल्द्वानी दे रहा है 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप, 11 अक्टूबर को परीक्षा, अप्लाई करें

रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों के साथ सोमवार को वार्ता फाइनल हो गई है। हरियाणा रोडवेज अपनी बसों का प्रस्ताव एक-दो दिन में भेज देगा। उसी हिसाब से उत्तराखंड भी अपना प्रस्ताव तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार या शुक्रवार तक हरियाणा के लिए भी बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। हिमाचल से भी वार्ता चल रही। अगर हिमाचल बस संचालन की अनुमति देता है तो चंडीगढ़ व पंजाब के लिए भी बस संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

To Top