Uttarakhand News

12 महीनों मिलेगा रोजगार, सतपाल महाराज ने बताया पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को ज़रूरी

हल्द्वानी: उत्तराखंड सरकार वर्तमान में कई तरह की योजनाओं और आयोजनों से हर तबके को, हर पीढ़ी को फायदा पहुंचाने के प्रयास करने में लगी है। खेलों को भी राज्य में पीछे नहीं रखा जा रहा है। हाल ही में नयार वैली में सम्पन्न प्रथम साहसिक खेल महोत्सव के सफल आयोजन से इस बात का भरपूर अंदाज़ा लगाया जा सकता है। खेल महोत्सव के सफल आयोजन पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जिला प्रशासन की तारीफ करते हुए बधाई भी अर्पित की है। मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कि पर्यटन पर ध्यान केंद्रित करें तो उत्तराखंड का स्थान और नाम देश भर में सबसे उपयुक्त और महत्त्वपूर्ण है। सरकार के हवाले से कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश में साल भर पर्यटन गतिविधियों को संचालित करते रहना चाहिए।

दरअसल बिलखेत (सतपुली) पौड़ी गढ़वाल स्थित नयार वैली में 4 दिनों से प्रथम साहसिक खेल महोत्सव का सफल आयोजन किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं। उत्तराखंड साहसिक एवं रोमांचक खेलों के लिए एक बेहतरीन स्थान है। सतपाल महाराज ने बताया कि पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों के अलावा सरकार की प्राथमिकता यह भी है कि राज्य में साल भर किसी ना किसी साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को संचालित किया जाए और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाए।

यह भी पढ़ें: नैनीताल: मतदान सूची में चाहिए बदलाव तो 15 दिसंबर तक भरे आवेदन, चुनावी तैयारियां शुरू

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: स्कूलों में व्यावसायिक विषय होंगे अनिवार्य, 200 से ज़्यादा अतिथि शिक्षकों को मिलेगा रोजगार

सतपाल महाराज ने नयार घाटी में मुख्यमंत्री द्वारा पैराग्लाइडिंग अकेडमी की घोषणा का भी स्वागत किया और कहा कि इस अकेडमी से अक तरफ साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जुड़ने के अवसर भी प्राप्त हो सकेंगे। उन्होने कहा कि सतपुली और खैरा सैण झील का निर्माण भी सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बहुत जल्द ही इन झीलों के निर्माण का रास्ता भी साफ करेंगे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उनका प्रयास शुरू से ही यही रहा है कि प्रदेश के साथ-साथ नयार घाटी में लगातार साहसिक पर्यटन गतिविधियों का संचालन किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को हमेशा रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।

इसके अलावा हाल ही में सतपुली में पर्यटक आवास गृह की नींव भी रखी गई है। सतपाल महाराज ने कहा कि प्रथम नयार वैली साहसिक खेल महोत्सव के सफल आयोजन के बाद सरकार पूरी तरह से अपने उद्देश्य में सफल होते दिखाई दे रही है। महाराज ने बताया कि राफ्टिंग, क्याकिंग और पैराग्लाइडिंग आदि साहसिक खेलों के लिए राज्य का पर्यटन विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। प्रदेश में नए-नए पर्यटक स्थलों को तलाश कर उनका विकास किए जाने की दिशा में लगातार कोशिशें चल रही हैं। कोविड के चलते पर्यटन क्षेत्र में पैदा हुई समस्याएं अब घट रही हैं और स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के बॉर्डर्स पर और बसों में शुरू हुई रैंडम कोरोना टेस्टिंग, बढ़ते संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग सचेत

यह भी पढ़ें: 104 पर शिकायत करें या पाएं जानकारी,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हेल्पलाइन जारी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: घरों से वंचित ग्रामीणों को मिलेगा घर, 2022 तक 80 हज़ार आवास बांटने का प्लान

यह भी पढ़ें: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष के घर से मिला ड्रग्स, NCB की हिरासत में होगी पूछताछ

To Top