Uttarakhand News

उत्तराखंड: सिनेमा हॉल, थियेटर और पार्क खुलेंगे, डीएम लेंगे कोचिंग सेंटर्स पर फैसला

अनलॉक-5 की कई रियायतें उत्तराखंड के लोगों को गुरुवार से मिलनी शुरू हो जाएंगी। कई सेवाओं को खोला जाएगा। वहीं कई में पहले से ज्यादा छूट मिलेगी। हालांकि कोविड के नियमों का उल्लंघन हुआ तो कार्यवाही भी जरूर होगी। बता दें कि प्रदेश सरकार ने अनलॉक-5 की एसओपी एक अक्तूबर को जारी की थी। इस एसओपी के तहत कई तरह की रियायतें दी गईं थीं। अधिकतम रियायतों के लिए 15 अक्तूबर तक का प्रतिबंध लगाया था। कुछ में कहा गया था कि 15 अक्तूबर के बाद ही इन रियायतों का उपयोग किया जा सकेगा।

कुछ सेवाओं को 16 अक्टूबर से शुरू किया जा सकता है

इसके अलावा समारोहों और अन्य कार्यक्रमों में अधिकतम 200 लोगों की छूट के लिए लोगों को एक दिन का इंतजार करना होगा। प्रदेश में कोचिंग इंस्टीट्यूट भी खुल सकते हैं लेकिन इस पर आखिरी फैसला जिलाधिकारियों को लेना है। जिलाधिकारी भी कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालकों की राय के आधार पर फैसला लेंगे। शादी समारोहों, धार्मिक आयोजनों, सांस्कृति एवं राजनीतिक कार्यक्रमों आदि में अधिकतम 200 लोगों को अनुमति दी जाएगी। पार्क आदि में घूमने, सुबह की सैर के लिए 200 लोगों तक को दी जाएगी यह सभी सेवाएं 16 अक्टबूर से शुरू होंगी।

यह भी पढ़ें: जरूरी जानकारी, पूर्णागिरि के लिए देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

यह भी पढ़ें: करीब 7 महीने बाद देहरादून में सुनाई दिया शताब्दी का होर्न, दिल्ली से पहुंची ट्रेन

क्या कहती है एसओपी…

उच्च शिक्षा संस्थानों में विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा वर्ग के शोधार्थियों और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के सिए प्रयोगशालाओं को खोला जा सकता है। ट्रेनिंग हेतु खिलाड़ी स्विमिंग पूल का उपयोग कर सकते हैं। सबसे बड़ी राहत सिनेमा प्रेमियों को मिलने जा रही है। राज्य में सिनेमा हॉल, थियेटर आदि 50 प्रतिशत सिटिंग क्षमता के साथ खुल सकते हैं। एंटरटेनमेंट पार्क भी खोल दिए हैं लेकिन यहां पर कोविड सुरक्षा हेतु नियमों का पालन कड़ाई से किया जाएगा। बीटूबी या निर्माता-थोक विक्रेता-खुदरा व्यापार होगा शुरू। ऊपर दी गई सभी छूट कंटेनमेंट जोन के लिए लागू नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: काठगोदाम-हल्द्वानी में गुलदार की दहशत,पहले दो महिलाओं को बना चुका है निवाला

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:चंडीगढ़ समेत 7 शहरों के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू,टाइमिंग देखें

To Top