National News

प्यार में पागल हुई दो लड़कियां, ब्यॉयफ्रैंड को डेट करने के लिए बन गई चोर

नई दिल्ली: प्यार अंधा होता है। उसकी कोई सीमा नहीं होती है। ऐसे ही अंधे प्यार का उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कॉलेज में पढ़ने वाली दो लड़कियां अपने ब्यॉय फ्रैंड का खर्च उठाने के लिए चोरियां करती थी। दिलचस्प बात ये सामने आई है कि दोनों लड़कियों का ब्यॉय फ्रैंड एक ही लड़का था। लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

पेट दर्द का पूर्ण इलाज जरूरी नहीं तो हो सकता है खतरनाक: डॉक्टर सहज जोशी

मामला मुबंई का है। पुलिस ने दो लड़कियों को 38 मोबाइल चुराने के आरोप में गिरप्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले महिने से  पश्चिमी रेलवे के महिला डिब्बे से मोबाइल चोरी कर रही थी। आरोपी लड़कियों के नाम 20 साल की ट्विंकल सोनी और 19 साल की टीनल परमार हैं।  रेलवे क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लड़कियों के चोरी करने के पीछे उनका पुरुष मित्र है। मोबाइल चोरी से मिलने वाले पैसों को वो उसपर खर्च कर देती थी। इस मामले ने पुलिस ने राहुल राजपुरोहित नाम के युवक को भी गिरप्तार किया है।

स्वस्थ्य दांतों के बिना पर्सनिलिटी में निखार केवल सपने जैसा, प्रकाश डेंटल टिप्स

राहुल ने दोनों आरोपी लड़कियों से तीन लाख रुपए के फोन खरीदे थी। पश्चिमी रेलवे के डीसीपी पुरुषोत्तम कराड ने बताया कि ‘शुरुआती जांच में हमें यह विश्वास हो गया कि दो लड़कियां वांटेड आरोपी सिंह के प्यार में हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने जल्दी पैसा कमाने के लिए फोन चोरी किए और पैसों को सिंह पर खर्च कर दिया।’ आरोपियों को पकड़ने के लिए महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में 30 मई को ट्रेन में चढ़ीं और सोनी को रंगे हाथ पकड़ा।

हैजा का सफाया करेंगी ये होम्योपैथिक दवाएं, हल्द्वानी साहस होम्यो वीडियो टिप्स

सोनी से पूछताछ में उसने इस नेटवर्क के बारे में पता चल गया और फिर टीनल परमार को भी गिर्फतार किया गया। वे लगभग सात केसों में आरोपी हैं। सोनी का कहना है कि वह आर्किटेक्ट की छात्रा है जबकि परमार डिग्री कॉलेज के प्रथम वर्ष में पढ़ती है।’ दोनों लड़कियां कॉलेज जाते वक्त चोरी को अंदाम देती थी। पुलिस को सोनी के बैग से लगभग 9 फोन बरामद हुए हैं। वहीं गिरफ्तार आरोपी राहुल के पास से 38 फोन और 30 मेमोरी कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपियों को 8 जून तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।’

To Top