Uttarakhand News

उत्तराखंड रोडवेज बस में यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर,यूनियन की हड़ताल हुई खत्म

देहरादून: उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से परिवहन निगम प्रबंधन की वार्ता सफल हो गई है। वार्ता के दौरान नौ बिंदुओं पर सहमति बनी है। इसके बाद यूनियन ने तीसरे दिन प्रदेशव्यापी और छठे दिन देहरादून मंडल की हड़ताल तत्काल समाप्त करने का ऐलान किया है। सुलह के बाद कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय महामंत्री अशोक चौधरी ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया और देर शाम से ही बसों का संचालन शुरू करा दिया।

इधर महाप्रबंधक दीपक जैन ने सभी मंडलों व डिपो को नया आदेश जारी करते हुए 14 जनवरी तक चली हड़ताल का पूरा ब्योरा देने के आदेश दिए है। उन्होंने सभी डिपो से हड़ताल करने वाले कर्मचारी, प्रभावित बस, यूनियन का नाम, बस संचालन न होने से निगम को हुई हानि की रिपोर्ट मांगी है। निगम को 11 जनवरी तक की जानकारी मिल चुकी है, 12 और 13 जनवरी की भी मांगी गई है।

यह भी पढ़े:डांस पार्टी में बार बालाओं के साथ डांस करते होमगार्डों का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह भी पढ़े:नहीं रहे हार्दिक पांड्या के पिता,हार्ट अटैक से हुई मौत, क्रुणाल ने छोड़ा टी-20 टूर्नामेंट

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रणबीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में कर्मचारी यूनियन की बैठक हुई। इस दौरान परिवहन निगम की ओर से महाप्रबंधक प्रशासन हर गिरी, महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन और उप महाप्रबंधक कार्मिक संजय गुप्ता के साथ ही यूनियन की ओर से प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन चौधरी, मंडलीय मंत्री केपी सिंह, मंडलीय अध्यक्ष प्रवीण सैनी और प्रांतीय उप महामंत्री हरेंद्र कुमार शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वार्ता सफल होने के बाद अब हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी गई है।

बता दें कि पांच माह के लंबित वेतन भुगतान की मांग समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन बुधवार से पूरे प्रदेश हड़ताल शुरू कर दी थी। हालांकि, यूनियन दून मंडल में गत आठ जनवरी से बेमियादी हड़ताल पर बैठी थी, लेकिन प्रदेशव्यापी हड़ताल बुधवार को शुरू की गई थी। हड़ताल के कारण करीब 70 फीसद बसों के पहिये जाम रहे, जबकि बाकी 30 फीसद का संचालन दूसरे संगठन के चालक-परिचालकों से जैसे-तैसे कराया गया। इधर वार्ता के बाद देर शाम करीब साढ़े छह बजे हड़ताल खत्म होने का एलान होते हुए यूनियन ने अपने समस्त चालक-परिचालकों को तुरंत ड्यूटी पर बुला लिया।

यह भी पढ़े:रुद्रपुर :SSP दलीप सिंह कुंवर ने चौकी प्रभारी को किया सस्पेंड,एक हफ्ते में 11 पहुंचा आंकड़ा

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में बनेगा एशिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध,पांच राज्यों की सरकारें करेंगी इंवेस्टमेंट

To Top
Ad