Nainital-Haldwani News

पौड़ी में किए काम को नैनीताल में दोहराएंगे डीएम गर्ब्याल,सेब उद्यान विकसित करने का बनाया प्लान

हल्द्वानी: डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने विकास भवन सभागार में जिला योजना की समीक्षा बैठक की। उन्होंने योजना में अवमुक्त धनराशि को कार्याें में गति लाकर शीघ्र व्यय करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि योजना कार्याें का वित्तीय समीक्षा के साथ ही भौतिक सत्यापन भी किया जायेगा। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने रोजगार परख योजनाओं पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो विभाग अवमुक्त धनराशि व्यय नहीं कर पा रहे हैं, उस धनराशि को दूसरे विभागों को हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें: सुरंग में फंसे 35 लोगों से बचाव दल केवल 30 मीटर है दूर, पूरा भारत कर रहा है दुआ

यह भी पढ़ें: डीएम गर्ब्याल का प्लान, ऐसे बढ़ाया जाएगा नैनीताल का Tourism,स्थानीय लोगों को देगें ट्रेनिंग

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि जनपद में सेब उद्यान विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इस हेतु उन्होंने मुख्य उद्यान अधिकारी को सेब की नर्सरी तैयार करने के साथ ही सेब उत्पादन करने वालें कृषकों को चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सेब उत्पादन में रूचि रखने वाले किसान बन्धुओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस हेतु उन्होंने उद्यान विभाग को धनराशि भी आवंटित की।

यह भी पढ़ें: NTPC में जारी है रेस्क्यू,टनल में फंसे DGM जीत सिंह ठाकुर,अब तक कोई सुराग नहीं

यह भी पढ़ें: बहन पूछ रही है जीजा कैसे हैं… कुदरत ना जाने किस जन्म का बदला हमसे ले रही है

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी समेत तीन तहसीलों में सस्ती हुई जमीन,पहले से कम रुपयों में बन सकेगा आपके सपनों का आशियाना

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में छूटी नौकरी लेकिन हार नहीं मानी, हल्द्वानी में शुरू की स्पेशल Tea शॉप

बता दें कि दो दिन पूर्व ही आईएएस धीराज गर्ब्याल ने नैनीताल जिले में बतौर डीएम का कार्यभाल संभाला है। उन्होंने सबसे प्राथमिकताओं में नैनीताल में पर्यटन को बढ़ावा व हल्द्वानी में जाम की समस्या को रखा है। जाम को लेकर उन्होंने फ्लाइओवर प्लान भी साझा किया है। इसके अलावा जिले में पर्यटन बढ़ाने व अन्य स्वरोजगार के मौके प्रदान करने हेतु उन्होंने स्थानीय लोगों को ट्रेनिंग दिलवाने की बात कही है। वहीं लॉकडाउन में उन्होंने पौड़ी में भी इस तरह का काम किया था। आईएएस धीराज गर्ब्याल के प्रयास से पौड़ी में सेब के नौ नए बगीचे आकार ले चुके हैं, और ये काम लॉकडाउन अवधि के दौरान हुआ। इन बगीचों में सेब की अलग-अलग प्रजातियों के दस हजार से ज्यादा पौधे लगाए गए हैं और आने वाले वर्षों में जिले लोगों को यह रोजगार देंगे। अब कुछ इस का काम ही वह नैनीताल जिले में करने का प्लान कर रहे हैं।

To Top