Uttarakhand News

उत्तराखंड के हवाई यात्रियों को राहत,कुल मिलाकर 15 विमान देंगे सेवा,शेड्यूल लागू हुआ

देहरादून:अनलॉक के लागू होने के बाद से यात्रियों को लगातार राहत मिल रही है। बस सेवा और ट्रेन सेवाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। इसी क्रम में हवाई यात्रा करने वालों के लिए भी अच्छी खबर आ रही है। उत्तराखंड देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सैकड़ों यात्री हवाई सेवा लेते हैं और इसे देखते हुए विमानों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है। इससे लोगों का वक्त भी बच रहा है।

यह भी पढ़े:नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने पुराने साथी के लिए कही बड़ी बात, कष्ट में हैं रावत

यह भी पढ़े:खुशखबरी:दुनिया में विख्यात भारत के आखिरी गांव माणा में पहुंची बैंकिंग सेवा

25 अक्टूबर से सभी एयरलाइंस की उड़ानों के समय में परिवर्तन भी हो गया है। लिस्ट में केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि हैदराबाद, पंतनगर, मुंबई बेंगलूरू भी शामिल है। सबसे ज्यादा फ्लाइट्स देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से यात्रियों को सेवा देंगे। कुछ विमान पंतनगर से भी उड़ेंगे।

यह भी पढ़े:त्योहारी सीजन में प्याज के दाम ने जनता को रुलाया, जानें अन्य सब्जियों के भी दाम

यह भी पढ़े:युवती से दुराचार कर बनाई वीडियो, ब्लैकमेल करने पर युवती ने लगाई न्याय की गुहार

जौलीग्रांट पहुंचने वाले विमानों की बात करें तो दिल्ली से सबसे ज्य़ादा लोग देहरादून पहुंचेंगे। दिल्ली-देहरादून के लिए कुल 8 फ्लाइट्स हैं। मुंबई-दून के लिए 2, पंतनगर-देहरादून के लिए एक, बेंगलुरू से दो, कोलकाता से एक और लखनऊ से एक फ्लाइट जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी।

देहरादून पहुंचने वाली फ्लाइट्स की टाइमिंग

  1. दिल्ली-दून    प्रात: 07:20
  2. दिल्ली-दून   प्रात: 08:10
  3. मुंबई-दून    प्रात: 08:35
  4. दिल्ली-दून   प्रात: 09:05
  5. मुंबई-दून    प्रात: 10:05
  6. पंतनगर-दून  प्रात: 10:30
  7. बेंगलुरु-दून    प्रात: 11:40
  8. दिल्ली-दून  दोपहर 12:40
  9. दिल्ली-दून    दोपहर 02:40
  10. बेंगलुरु-दून   दोपहर 03:10
  11. कोलकाता-दून  सायं 04:00
  12. दिल्ली-दून     सांय 04:15
  13. लखनऊ-दून   सायं 05:25
  14. दिल्ली- दून    सायं 06:45
  15. दिल्ली- दून    सायं 07:10

देहरादून से उड़ने वाली फ्लाइट्स

  1. दून-पंतनगर    प्रात: 08:00
  2. दून-दिल्ली      प्रात: 08:30
  3. दून-मुंबई       प्रात: 09:15 
  4. दून-दिल्ली      प्रात: 09:45
  5. दून-मुंबई       प्रात: 10:40
  6. दून-दिल्ली     प्रात: 11:00 
  7. दून-हैदराबाद  दोपहर 12:25
  8. दून-दिल्ली    दोपहर 01:15
  9. दून-दिल्ली    दोपहर 03:20
  10. दून-बेंगलुरु     सायं 03:55
  11. दून-कोलकाता  सायं 04:30
  12. दून-दिल्ली     सायं 05:15
  13. दून-लखनऊ   सायं 06:00
  14. दून-दिल्ली     सायं 07:15
  15. दून-दिल्ली     सायं 07:50 
To Top
Ad